लाइव न्यूज़ :

Haryana Government: आयुष चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति नीति का मसौदा तैयार, सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आश्रितों को मिलेगा लाभ, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 21:48 IST

Haryana Government: सभी सरकारी आयुष संस्थान, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) के प्रमाणपत्र प्राप्त निजी अस्पताल पैनल में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी आयुष चिकित्कों को भी बढ़ावा मिलेगा।अस्पतालों को पैनल में शामिल करा सकते हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Haryana Government:हरियाणा सरकार ने आयुष चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति नीति का मसौदा तैयार किया है जिसका लाभ राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को मिलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, नीति का उद्देश्य आयुष प्रणाली को हरियाणा सरकार के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाकर इसका प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में लिया गया।

बयान में कहा गया, ‘चूंकि अधिकतर लाभार्थी आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत अपना इलाज करा रहे हैं, लेकिन पैनल में आयुष अस्पताल नहीं होने की वजह से उन्हें अपने व्यय की प्रतिपूर्ति प्राप्त करने में समस्या आ रही थी। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए यह नीति तैयार की गई है।’’

नीति के तहत सभी सरकारी आयुष संस्थान, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) के प्रमाणपत्र प्राप्त निजी अस्पताल पैनल में शामिल होंगे। इससे निजी आयुष चिकित्कों को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि वे अपने अस्पतालों को पैनल में शामिल करा सकते हैं। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम