लाइव न्यूज़ :

B'Day Special: कैटरीना जैसा फिगर पाने के लिए सुबह 15 मिनट करें यह काम

By उस्मान | Updated: July 16, 2018 11:14 IST

कैट अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। 

Open in App

कैटरीना कैफ आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था। साल 2003 में कैजाद गुस्ताद की फिल्म 'बूम' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक वो लगातार बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वो खुद कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। कैट अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। 

अपने फेवरेट सितारों को देखकर हर किसी का मन यही करता है की वे भी उनकी ही तरह फिट दिखें। आपको बता दें कि कैटरीना की तरह फिटनेस और फिगर बना पाना इतना मुश्किल भी नहीं जितना आप समझ रही हैं। बस इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास तरह के बदलाव लाने होंगे। कैट जिम के साथ-साथ रोजाना योग भी करती हैं रोजाना योग करती हैं। इसके अलावा वो अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखती हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू के अनुसार, कैटरीना के स्लिम एंड सेक्सी फिगर का राज़ यह है- 

कैटरीना का वर्कआउट प्लान

कैटरीना कहती हैं की उन्होंने छोटी उम्र से योग करने की आदत डाल ली थी और उसी का नतीजा है कि आज वो इतनी फिट हैं। नियमित योग से उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और साइकिलिंग का भी बहुत शौक है। अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह एब्स बनाना चाहती हैं, तो रोजाना साइकिलिंग करना शुरू कर दें। वो रोजाना सुबह जल्दी उठकर कैटरीना जॉगिंग के लिए जाती हैं। वे जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं और जिम में वे कोर और एब्स एक्सरसाइज ही ज्यादा करती हैं। 

कैटरीना कैफ का डाइट प्लान

कैटरीना रोजाना सुबह उठते ही वे सबसे पहले चार गिलास सादा पानी पीती हैं। वे नाश्ते में सेरेल, ओटमील, अनार का जूस और एग वाइट का सेवन करती हैं। लंच में वे रोजाना हरी सब्जियां, दाल, सलाद और उबले हुए चावल खाती हैं। वे तली भुनी चीजों का बिलकुल भी सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा वे कार्बोहाइड्रेट का भी कम से कम सेवन करती हैं। वे सोने से करीब 2 घंटे पहले ही डिनर करती हैं जिससे खाना आसानी से पच जाए और पेट से जुडी किसी तरह की कोई समस्या न हो। डिनर में वे वेजिटेबल सूप, ग्रीन सलाद, दाल, उबली हुई सब्जियां और रोटी खाती हैं।

कैटरीना की फिटनेस टेनर का क्या है कहना

कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के अनुसार, कैटरीना अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वो अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करती हैं। चाहे वो कितने कितनी ही बिजी क्यों ना हों, वो अपने समय निकाल ही लेती हैं। अगर उन्हें दिन टाइम नहीं मिलता है तो वो कभी-कभी रात 12 बजे भी वर्कआउट करने से पीछे नहीं हटती हैं। अगर आपको कैटरीना जैसा हॉट, सेक्सी और स्लिम फिगर चाहिए, तो आपको जिम में पसीना बहाना ही होगा। 

कैटरीना का फिटनेस मंत्र

कैटरीना के अनुसार, आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।  हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको सुबह-सुबह अपनी क्षमतानुसार जितना चल सकते हैं उतना जरूर चलें।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :कैटरीना कैफफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?