लाइव न्यूज़ :

पहले काफी मोटी हुआ करती थी हंसिका, इस खास उपाय से पाया स्लिम फिगर

By उस्मान | Updated: August 9, 2019 10:41 IST

भला हंसिका मोटवानी जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Open in App

साउथ फिल्म एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों में काम शुरू किया था। वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में नजर आई थीं। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से ही हंसिका को दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। इस फिल्म के सालों बाद हंसिका मोटवानी हिमेश रेशमिया की मूवी 'आप का सुरूर' में नज़र आईं। 

इस फिल्म में हंसिका को देखकर कई लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ था कि ये वही छोटी लड़की जिसे कुछ साल पहले लोगों ने 'कोई मिल गया' में देखा था। कॉलीवुड में उन्होंने फिल्म देसमुदुरु से डेब्यू किया, जिसके लिए इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। हंसिका को तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन वह बॉलीवुड में अपना कमाल नहीं दिखा पाईं।

हंसिका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती ही रहती हैं। हंसिका अपने काम के साथ फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं। एक समय था जब उनके मोटापे की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब वो अपने हॉट एंड सेक्सी स्लिम फिगर के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं हंसिका का वर्कआउट और डाइट प्लान क्या है। 

हंसिका मोटवानी का वर्कआउट प्लान हंसिका सुबह जल्दी उठकर योग करती हैं। इसके बाद दो घंटे जिम में एक्सरसाइज करती हैं। उनके वर्कआउट में कार्डियो और स्पिनिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। जिम के बाद वो प्रोटीन मिल्क शेक लेती हैं। हॉट अंस सेक्सी फिगर के लिए वो हर दूसरे दिन स्विमिंग भी करती हैं। 

हंसिका का डाइट प्लानवो देसी घी का घर का खाना पसंद करती हैं। ऑयली और जंक फूड खाने से बचती हैं। नाश्ते में दूध और ताजे फल जरूर लेती हैं। सेब खाना उन्हें ज्यादा पसंद है इससे उन्हें वजन कंट्रोल रखने के साथ बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। वो वजन कंट्रोल करने के लिए दिन में 7 बार थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। लंच में सलाद के साथ दही भी लेती हैं और रात को बहुत काम खाना खाती हैं।  

टॅग्स :फिटनेस टिप्सवजन घटाएंवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यमोटापे की नई दवाएं 'चमत्कारी इलाज' नहीं, विशेषज्ञ

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम