लाइव न्यूज़ :

B'day Special: दिशा पाटनी ने ऐसे रखती हैं अपनी फिटनेस का ख्याल

By उस्मान | Updated: June 13, 2018 14:19 IST

दिशा पाटनी अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में भी रहती हैं।

Open in App

दिशा पाटनी बॉलीवुड की यंग और हॉट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अपनी मुस्कान से लाखों को दीवाना बनाने वाले दिशा पाटनी आज अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने ग्लैमर्स अंदाज और स्टाइलिश अदाओं से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। फिल्म बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली दिशा खुद को हमेशा फिट रखने में विश्वास रखती हैं। वो अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में भी रहती हैं। वो अक्सर अपने जिम और एक्सरसाइज की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। 

दिशा कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो नैचुरली स्लिम हैं, फिर भी वो खुद को फिट रखने के लिए अपने रुटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। दिशा अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं क्या है दिशा की फिटनेस का राज। 

दिशा का डाइट प्लान

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिशा ने खुलासा किया है कि उनका डाइट प्लान बहुत ही सख्त है। वह अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन लेना नहीं भूलती। दो अंडे, टोस्ट, दूध और जूस ये सभी दिशा अपने ब्रेकफास्ट में जरूर लेती हैं। कई बार वह एक कटोरी ऑट्स और दूध भी ले लेती हैं। उनके मील की अगर बात कि जाए तो उसमें ताजे फल और सब्जी का सलाद, ब्राउन चावल और दाल शामिल हैं। वह मिड-डे स्नैक्स के रूप में बादाम और मूंगफली खाना पसंद करती हैं।

दिशा का वर्कआउट प्लान

आपको बता दें कि दिशा को डांस बहुत पसंद है। यह उनके फिटनेस रुटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वह फिटनेस से ज्यादा डांस के जरिए अपने आप को फिट रखने की कोशिश करती हैं। दिशा पाटनी एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वो कभी जिम जाना मिस नहीं करती हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद वह हफ्ते में चार बार जिम जाती हैं। वो हल्के वजन के साथ वह जिम करती हैं। इसके अलावा वो कार्डियो और नियमित रूप से योगा भी करती हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि दिशा जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, कभी था 90 किलो वजन

दिशा के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :दिशा पाटनीबर्थडे स्पेशलफिटनेस टिप्सटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास