लाइव न्यूज़ :

75 साल की उम्र तक दुनिया की आधी आबादी हो जाएगी मानसिक रोगी, रिसर्च में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 2, 2023 13:43 IST

इस रिसर्च में 29 देशों के एक लाख 50 हजार लोगों को शामिल किया गया था और उन पर रिसर्च किया गया था। इन लोगों पर करीब दो साल तक शोध किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक रोगों को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। रिसर्च के अनुसार, 75 साल की उम्र तक दुनिया की आधी आबादी मानसिक रोगी हो जाएगी। इन रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ है कि डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे समस्याएं ज्यादा देखने को मिली है।

Health Tips in Hindi:  दुनिया भर में मेंटल हेल्थ एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में इस समस्या को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। द यूनिवर्सिटी ऑफ हावर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा की गई शोध में यह पता चला है कि 75 साल की उम्र तक जाते-जाते दुनिया की आधी आबादी मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो जाएगी। 

इस स्टडी को पूरा करने के लिए इसमें कुल 29 देशों के एक लाख 50 हजार लोगों को शामिल किया गया था जिन पर साल 2021 से 2022 तक शोध हुआ था। इस शोध को लांसेट साइकैट्री में प्रकाशित की गई है जिसमें यह खुलासा हुआ है। 

स्टडी में और क्या हुए हैं खुलासे

इस स्टडी को करने वाले शोधकर्तोओं ने बताया कि शोध में शामिल होने वाले पुरुष और महिलाओं में तीन तरह के डिसऑर्डर को सामान्य रूप से पाया गया है। उनके अनुसार, लोगों में डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्या ज्यादा देखने को मिली है। 

वहीं अगर बात करेंगे पुरुषों की तो इन में एल्कोहॉल एब्यूज, डिप्रेशन और फोबिया जैसी समस्याएं पाई गई है। यही नहीं वहीं अगर हम महिलाओं तो इन में डिप्रेशन, पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस के साथ-साथ फोबिया जैसी परेशानी भी देखी गई है। 

मेंटल डिसऑर्डर से बचाव का तरीका

जानकारों की अगर माने तो मेंटल डिसऑर्डर को बैलेंस और ठीक रखना आपके हाथ में है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी दिनचर्या में कैसे जी रहे है और छोटे-छोटे कामों को कैसे कर रहे है। इससे बचने के लिए आप खुद को शारीरिक रूप से हेल्दी रहें और अपने विचारों को भी सकारात्मक रखने की कोशिश करें। 

यही नहीं आप छोटी-छोटी बातों से होने वाले स्ट्रेस से बचे रहने और उसे मैनेज करने के बारे में सोचते हुए आप मेंटल डिसऑर्डर से बच सकते है। इसके अलावा आप दिमाग को शांत करने वाले एक्सरसाइज भी जरूर करें ताकि आप मेंटली फिट रहें। 

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब