लाइव न्यूज़ :

Diet tips: आयुर्वेद के अनुसार, कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, जानिये क्यों

By उस्मान | Updated: April 6, 2021 16:20 IST

कुछ हेल्दी चीजें शरीर में एसिड लेवल बढ़ा सकती हैं जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हेल्दी चीजें भी हो सकती है नुकसानदायकचाय और कॉफ़ी का न करें सेवनशरीर में एसिड बना सकती हैं कुछ चीजें

स्वस्थ शरीर के लिए सिर्फ सेहतमंद चीजों का सेवन काफी नहीं है। खाने-पीने का समय, गुणवत्ता और किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि अच्छी सेहत के लिए कौन सी चीज किस समय खानी चाहिए और कब नहीं खानी चाहिए। 

दरअसल कुछ चीजों को काभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कुछ चीजें पेट में तेजाब बना सकती है जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें। 

शकरकंदशकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें गैस्ट्रिक एसिड पाया जाता है, जिससे गैस की पेरशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, यह सीने में जलन और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।

केलाकेले में मैग्नीशियम व आयरन की मात्रा काफी पाई जाती है। खाली पेट खाने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीइशियम की मात्रा में असंतुलन हो सकता है। अगर आपको केला पसंद है तो नाश्ता करने के बाद खाएं। 

कच्चा टमाटरटमाटर में मौजूद गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड की वजह से पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा हो जाती है। टमाटर में मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ क्रिया करके पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।

दवाएंकई लोग सुबह खली पेट दवाएं खा लेते हैं। दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ सीधे घुलकर रसायनिक क्रिया करते हैं। जिसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। हमेशा कुछ खाकर ही दवा खानी चाहिए।

कॉफीबहुत से लोगों को सुबह कॉफ़ी पीना पसंद होता है। इसमें मौजूद कैफीन पेट के लिए सही नहीं होता है। खली पेट इसका सेवन करने से आपको गैस की समस्या हो सकती है।

सोडाकभी भी खाली पेट सोडा न पियें। सोडा में ज्यादा कार्बोनेट एसिड होता है जिस वजह से यह पेट में अम्ल के साथ मिलकर पेट में दर्द की समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा इससे सीने और आंतों में जलन होती है।

शराबखाली पेट अल्कोहल लेने से जल्द नशा होता है और इसीलिए कई लोग खाली पेट अल्कोहल पीते हैं। लेकिन इसका आंतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। खाली पेट अल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती हैं। यह कई गंभीर बीमारी का कारन बन सकता है। 

दहीदही को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है। और आपको इससे परेशानी भी हो सकती है तो अच्छा होगा की इसे खली पेट न खाए।

चायअक्सर बहुत से लोगो को सुबह चाय पीने की आदत होती है। जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी शारीर को नुकसान देती है। चाय में उच्च और मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।

दूधदूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार माना जाता है। खली पेट दूध लेना स्वास्थ्य के लिए सही नही है। इसमें सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते है। इसका पाचन क्रिया पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब