ब्रेन से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक शरीर की सारी बंद नसें खोल देती हैं ये 8 चीजें, फ्लो बढ़ाकर खून करती हैं साफ

By उस्मान | Published: May 6, 2019 05:09 PM2019-05-06T17:09:41+5:302019-05-06T17:55:56+5:30

Health Diet tips in Hindi: शरीर में ब्लड फ्लो कम होने और गंदगी जमा होने से आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना और सेक्स समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

foods to help improve blood circulation in body, brain, vagina during periods, penis, uterus, placenta, during pregnancy, during menstruation | ब्रेन से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक शरीर की सारी बंद नसें खोल देती हैं ये 8 चीजें, फ्लो बढ़ाकर खून करती हैं साफ

फोटो- पिक्साबे

एक्सरसाइज नहीं करना, देर तक बैठे रहना, स्‍मोकिंग, शराब का सेवन, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह यानी ब्लड सर्कुलेशन बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे नसों और खून में गंदगी जमा हो जाती हैं, जो नसों के ब्लॉक होने का कारण है।

नसों में गंदगी जमा होने से वो ब्लॉक होने लगती हैं जिससे आपको सांस की तकलीफ, शरीर में दर्द, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसे होने से आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना और सेक्स समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के कई तरीके हैं। आप एक्सरसाइज के जरिये यह काम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिल पाता है, तो आप डाइट में बदलाव करके भी रक्त परिसंचरण में सुधार कर सकते हैं।

1) संतरे
संतरे और अन्य खट्टे फल विटामिन सी का भंडार होते हैं। इन्हें नैचुरल ब्लड थिनर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से केशिका की दीवारों को मजबूती मिलती है जिससे नसों में पट्टिका निर्माण नहीं होता है जोकि ब्लड सर्कुलेशन को खराब करती हैं। 

2) लाल मिर्च
वैज्ञानिक लाल मिर्च को चयापचय दर को बढ़ाने और धमनियों और रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने के साथ जोड़ते हैं। इसमें सबसे अधिक प्रभावशाली कैयेने मिर्च है जिसे आप सलाद या जूस में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3) सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो रक्त के थक्कों को बनने से रोकने में मदद करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है। इसी तरह जैतून, नट्स और कद्दू के बीज जैसे खाद्य पदार्थ भी लाभदायक हैं।

4) अदरक
अदरक मतली और पाचन समस्याओं के साथ-साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करने के लिए जाना जाता है। अदरक को कच्चा खाया जा सकता है या खाद्य पदार्थों में मिक्स किया जा सकता है। अदरक की चाय इसकी खपत का सबसे बेहतर तरीका है। 

5) एवोकैडो
सैल्मन और एवोकाडोस दोनों में हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्व ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। यह तत्व दिल के स्वस्थ कामकाज और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। 

6) डार्क चॉकलेट
कोको में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो स्वाभाविक रूप से पौधों और फलों में पाए जाते हैं। इनसे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार में मदद मिलती है। सर्कुलेशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला कि प्राकृतिक फ्लेवोनोइड्स से भरपूर डार्क चॉकलेट की तुलना में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हुआ है, जिसकी तुलना बिना किसी फ्लेवोनोइड के सफेद चॉकलेट से की गई है।

7) तरबूज
तरबूज लाइकोपीन का भंडार है जोकि एक नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट है जो परिसंचरण में सुधार से जुड़ा हुआ है। लाइकोपीन एक प्राकृतिक रंगद्रव्य है जो कुछ खाद्य पदार्थों को उनके लाल रंग देता है। टमाटर, गुलाबी अंगूर और खुबानी में भी लाइकोपीन होता है।

8) लहसुन
लहसुन के कई उपयोग हैं और उनमें से एक है यह रक्त को साफ करता है और पट्टिका के निर्माण को रोकने में मदद करता है। बल्ब समूह में अन्य खाद्य पदार्थ जैसे मूली, प्याज और लीक भी रक्त प्रवाह को प्रोत्साहित करने में अच्छे हैं।

English summary :
Health Tips in Hindi: Foods to help improve blood flow in body, You may also have to face chest pain, trouble breathing, heart related disease, weakness, nausea and excessive sweating and sexual problems due to decreased blood flow and dirt in the body.


Web Title: foods to help improve blood circulation in body, brain, vagina during periods, penis, uterus, placenta, during pregnancy, during menstruation

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे