लाइव न्यूज़ :

प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में महिलाओं के शरीर में आते हैं ऐसे बदलाव

By गुलनीत कौर | Updated: March 10, 2018 13:06 IST

प्रेगनेंसी के पहले सप्ताह से ही महिलाओं को अजीबोगरीब सपने आने लगते हैं और सपनों की संख्या भी बढ़ जाती है।

Open in App

मां बनना हर महिला के लिए गर्व की बात होती है। एक जान को जन्म देना, जननी बनाना उसके लिए गौरव की बात होती है। भले ही गर्भाधान के दौरान उसे कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी वो अपनी होने वाली संतान के लिए वह सभी दर्द सह लेती है। विभिन्न शोध में यह बात सामने आई है कि प्रेगनेंसी में सभी महिलाओं को कभी एक जैसी तकलीफें नहीं होती है। उनके समस्याएं उनकी बॉडी, और हार्मोन्स के बदलते स्तर पर निर्भर करती हैं। महिलाओं को प्रसव पीड़ा भी एक जैसी नहीं होती है। लेकिन शोधकर्ताओं ने कुछ ऐसे लक्षणों की बात की है जो अमूमन सभी गर्भवती महिलाओं में प्रेगनेंसी के पहले सप्ताह में दिख जाते हैं। ये इस बात का संकेत हैं कि वे गर्भवती हैं। 

1. ब्लीडिंग

प्रेगनेंसी के बाद भी ब्लीडिंग यानी फीमेल प्राइवेट पार्ट से खून आ सकता है, यह बहुत कम महिलाएं जानती हैं। क्योंकि इसका बहाव बेहद कम होता है। ब्लीडिंग होने पर अक्सर महिलाओं को लगता है कि उन्हें पीरियड्स हो गए हैं और वे गर्भवती नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। 

2. सपने

प्रेगनेंसी के पहले सप्ताह से ही महिलाओं को अजीबोगरीब सपने आने लगते हैं और सपनों की संख्या भी बढ़ जाती है। ये सपने उनकी सोच और समझ से काफी अलग होते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह 3 केले खाने से महिलाओं को होते हैं ये 6 बड़े फायदे, गर्भवती ध्यान दें

3. मुंह का स्वाद बदलना

अचानक मुंह का स्वाद बदलना, जुबां पर कड़वापन आना, यह प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते से ही प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को खट्टी चीजों का स्वाद सबसे अधिक समझ में आता है। 

4. पेट की तकलीफें

पेट में बार-बार गैस बनना और पेशाब में भी दिक्कत आना, प्रेगनेंसी के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को इन तकलीफों से गुजरना पड़ता है। 

5. थकान

प्रेगनेंसी का एक बहुत बड़ा लक्षण है थकान का होना। क्योंकि इस समय शरीर में बनने वाला रक्त मां को कम और बच्चे तक पोषक तत्व अधिक पहुंचाता है। जिसके चलते होने वाली मां को थकान महसूस होती है।

यह भी पढ़ें: गर्भावस्था में पालक खाने से मां और बच्चे को होते हैं ये 6 बड़े फायदे

6. सिरदर्द

गर्भावस्था में शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये बदलाव ब्लड हार्मोन्स में आने वाले परिवर्तन के चलते ही आते हैं। ये हार्मोन्स सिरदर्द जैसे परेशानी को भी उत्पन्न करते हैं। प्रेगनेंसी में बिना वजह सिरदर्द होना आम समस्या है। 

7. आंखों के नीचे काले घेरे

प्रेगनेंसी में स्किन प्रॉब्लम तो होती ही हैं, लेकिन बड़ी-बड़ी प्रॉब्लम प्रेगनेंसी के कुछ हफ्तों के बाद आती हैं। लेकिन आंखों के नीचे के काले घेरे पहले सप्ताह से ही बनना शुरू हो जाते हैं। इसके पीछे दो बड़े कारण होते हैं- पहला है खून की सही सप्लाई ना होना और दूसरा थकान की वजह से।

8. मूड का बदलना

हार्मोन्स में बदलाव आने के कारण मूड में अचानक चेंज आना प्रेगनेंसी का एक हिस्सा है। कभी बहुत अच्छा लगता है और कभी बहुत गुस्सा और चिड़ाचिड़ापन महसूस होता है। ऐसे में महिला को परिवार के सहयोग की बहुत आवश्यक्ता होती है।

टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब