लाइव न्यूज़ :

जवान दिखने के लिए पिता करता है हर साल 20 लाख रुपए खर्च, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए अब बेटे से भी लेगा खून

By आजाद खान | Updated: May 23, 2023 14:33 IST

बता दें कि खुद को जवान दिखने के लिए 45 साल का सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने 17 साल के बेटे का खून लिया है। वे उसके शरीर से अपने शरीर में खून ट्रांस्फर करवाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे45 साल का सॉफ्टवेयर डेवलपर जवान दिखने के लिए लाखों का खर्च करता है। वह हर साल 20 लाख रुपए केवल जवान दिखने के लिए खर्च करता है। ऐसे में अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए पिता ने अपने बेटे से खून भी लिया है।

Health News:  45 साल का सॉफ्टवेयर डेवलपर ब्रायन जॉनसन अपने बढ़ते उम्र को कम करने में लगा है और इसके लिए वह हर साल 20 लाख रुपए खर्च करता है। ब्रायन यह चाहता है कि वह जवान दिखे, ऐसे में वह अपने 17 साल के बेटे टैल्मेज से उसके खून को अपने शरीर में ट्रांस्फर करने को कहा है ताकि उसका लिंग और मलाशय सहित उसके आंतरिक अंग जवान रहें। 

हाल ही में ब्रायन अपने बेटे टैल्मेज के साथ एक अस्पताल में गया था वहां उसके खून को अपने शरीर में लिया था। इस प्रक्रिया में घंटों लगे थे और इस तरीके से ब्रायन के खून निकल जाने के बाद टैल्मेज का प्लाज्मा उसकी नसों में भर दिया गया। इससे पहले ब्रायन अन्य लोगों से खून लेता था लेकिन इस बार उसने अपने बेटे से ही खून लिया है। 

30 डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम करती है ब्रायन की देखरेख

ब्रायन की अगर माने तो उसको जवान दिखने में 30 डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम उसका ख्याल रखती है। उसके अनुसार, जब कभी भी वह पहले दूसरे लोगों से खून लेता था तो इस हालत में वे इसकी सही से जांच भी करता था। इसके लिए उसकी टीम उन डोनर्स के बॉडी मास इंडेक्स को सही से चेक करता है और यह भी देखता है कि उनका जीनव शैली स्वस्थ है कि नहीं और उसे कोई बीमारी तो नहीं हैं ना।   

कौन है ब्रायन

ब्रायन पेशे से एक सॉफ्टवेयर डेवलपर है जिसकी यह चाहत है कि वह कभी बुढ़ा न हो, ऐसे में इसके लिए वह हर साल अपने ऊपर लाखों रुपए खर्च करता है ताकि वह हर वक्त जवान रह सके। ब्रायन के पास एक टीम है जो उनके खाने पीने से लेकर हर तरह के सलाह देते है और उन्हें बुढ़ा होने से रोकने की कोशिश करते है। 

वह बुढ़ापे से बचने के लिए कई सप्लीमेंट्स लेता है, रणनीतिक रूप से व्यायाम करता है, कम कैलोरी वाले शाकाहारी आहार को खाता है और यहां तक ​​कि रात के इरेक्शन को भी ट्रैक करता है। यही नहीं ब्रायन का दावा है कि उनके महंगे उपचारों ने उन्हें पहले से ही युवा महसूस कराया है। उसका अंतिम लक्ष्य है कि उसके शरीर के सभी 70 अंगों की बुढा होने से बचाना है और उसे फिर से जवान करना है। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों के अलावा ब्रायन ने कर्नेल की स्थापना की है जो एक ऐसी कंपनी है जो 50 हजार डॉलर प्रत्येक की लागत वाले हेलमेट बनाती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब