सूजन की आयुर्वेदिक दवा : शरीर की भीतरी या बाहरी सूजन को कम करने के लिए आजमाएं 8 घरेलू उपचार

By उस्मान | Published: October 3, 2020 12:54 PM2020-10-03T12:54:14+5:302020-10-03T12:54:38+5:30

सूजन का घरेलू इलाज : वैसे तो यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन कई बार काफी तकलीफ दे सकती है

edema home remedies and treatment: use these Ayurveda foods and herbs to get rid edema or swelling in Hindi | सूजन की आयुर्वेदिक दवा : शरीर की भीतरी या बाहरी सूजन को कम करने के लिए आजमाएं 8 घरेलू उपचार

सूजन का इलाज

Highlightsमेडिकल भाषा में इडिमा (Edema) कहा जाता हैकई बार सूजन अंगों को नुकसान भी कर सकता है आयुर्वेदिक चीजों से इलाज संभव

शरीर में सूजन का होना एक आम समस्या है जिसे मेडिकल भाषा में इडिमा (Edema) कहा जाता है। अक्सर यह समस्या खुद ठीक हो जाती है लेकिन कई मामलों में यह समस्या गंभीर हो सकती है। कई बार शरीर में भीतरी या बाहरी सूजन का कारण इंफेक्शन के बजाय कुछ और हो सकता है, जो आपके लिए इतना खतरनाक हो सकता है कि अंगों को नुकसान भी कर सकता है।

सूजन के लक्षण

शरीर के जिस हिस्से में सूजन होती है, उस हिस्से में खुजली होना, त्वचा का शुष्क होना, कमजोरी, बुखार, पेट फूलना, त्वचा में खिंचाव होना या चोट लगने वाले हिस्से में दर्द महसूस होना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

सूजन दूर करने के घरेलू उपाय

गाजर के बीज
एक गिलास पानी में दो चम्मच गाजर के बीजों को आंच में उबालें और फिर इसे ठंडा करके पियें। इस उपाय को प्रतिदिन करने से सूजन तेजी से कम हो सकती है। 

Carrot Seeds And Carrots Stock Photo - Download Image Now - iStock

मक्खन
मक्खन में काली मिर्च के चूर्ण को डाल कर अच्छे से मिलाकर सेवन करते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन खत्म हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत अधिक मात्रा में नमकीन मक्खन का सेवन न करें। 

कच्चा आलू
ऐसा माना जाता है कि आलू सूजन कम करने में सहायक है। 400 ग्राम पानी में 200 ग्राम कच्चे आलू को काटकर आंच में उबालें और इसे सूजन पर सेक करें। आलू के टुकड़ों का लेप करने से सूजन जल्दी खत्म हो सकती है। 

तरबूज के बीज
तरबूज के बीजों को छाया में सुखा लें और इन्हें पीस लें। इसके बाद एक कप पानी में तीन-चार चम्मच तरबूज के जिसे बीजों को मिलाकर एक घंटे के लिए भिगो लें और इसे छानकर पीते रहने से सूजन कम हो सकती है। दिन में कई बार इसके सेवन से जल्दी लाभ मिलेगा।

Best Benefits Of Watermelon Seeds | Femina.in

हल्दी वाला दूध
एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर और पिसी हुई मिश्री को मिलकर प्रतिदिन पीने से सूजन दो-तीन दिन में खत्म हो सकती है। लेकिन सूजन खत्म होने या कम होने की स्थिति में इस उपाय को बंद न करें। कम से कम 3-4 माह इस उपाय को जरूर करें। ताकि आपको फिर से सूजन की समस्या ना हो।

जौ का पानी
जौ में वो सभी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। एक लीटर पानी में एक कप जौ को उबालकर और फिर इसे ठंडा करके पीते रहने से सूजन कम होने लगती है। इस उपाय को नियमित रूप से करते रहना चाहिए।

सरसों का तेल
350 ग्राम सरसों के तेल में 120 ग्राम लाल मिर्च के चूर्ण को मिलाकर इसे आंच पर गर्म करें और उबलने के बाद इसे छान लें और सूजन वाली जगह पर इसका लेप लगाएं। ऐसा करने से सूजन ठीक हो सकती है। 

Know the benefits of mustard oil or sarson ka tel for your skin, hair and health | Health Tips and News

धनिया के पत्ते
धनिया की ताजी पत्तियों और धनिया के सूखे बीजों दोनों में ही सूजन को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं। पैरों में सूजन होने पर एक कप पानी को उबालने के लिए रख दें इसमें 3 चम्मच साबुत धनिया डाल दें। इसे उबालकर पकने दें। जब तक कि पानी आधा ग्लास ना रह जाए। अब इसे आंच से उतारकर छान लें और एक चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार पिएं।

जैतून का तेल
थोड़े से जैतून के तेल में लहसुन की दो तीन काली काटकर भून लें और फिर इसमें से लहसुन अलग कर लें। अब इस तेल को पैरों पर लगा कर दिन में दो-तीन बार मालिश करें। इससे पैरों की सूजन ठीक होती है और दर्द से भी राहत मिलता है।

Web Title: edema home remedies and treatment: use these Ayurveda foods and herbs to get rid edema or swelling in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे