लाइव न्यूज़ :

ये 6 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक, बाद में नहीं मिलेगा संभलने का मौका

By उस्मान | Updated: October 4, 2019 12:02 IST

हार्ट अटैक का सबसे कारण धमनियों में जमा हो रही गंदगी है जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, साल 2016 में 85 फीसदी लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक था।

Open in App

दिल संबंधी बीमारियों (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) से दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होती हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार साल 2016 में इससे 17.9 मिलियन लोगों की मौत हुई थी जो दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों का 31 फीसदी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसमें से 85 फीसदी लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक था। 

दिल का दौरा या हार्ट अटैक तब आता है जब किसी कारण दिल तक  ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है। आमतौर पर ब्लड फ्लो शरीर में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमा होने से प्रभावित होता है क्योंकि यह धमनियों में पट्टिका का निर्माण करती हैं जिससे दिल की धमनियों तक ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है। इतना ही नहीं, नसों में जमा यह गंदगी दिल की मांसपेशी के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती है।

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक के लक्षणों में दबाव, जकड़न, दर्द, या आपके सीने या बाहों में एक निचोड़ या दर्द की अनुभूति जो आपकी गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकती है। मतली, अपच, हीटबर्न, पेट दर्द, सांस की कमी, ठंडा पसीना, थकान, और अचानक चक्कर आना शामिल हैं। भारत के मशहूर डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से एक महीने या कुछ दिनों पहले आपको क्या-क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

1) थकानअसामान्य थकान दिल का दौरा पड़ने का एक मुख्य लक्षण है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस प्रकार के लक्षण होने की अधिक संभावना है। शारीरिक या मानसिक गतिविधि थकान का कारण नहीं है। यह लक्षण काफी स्पष्ट है जिसे अनदेखा किया जाता है। कभी-कभी आसान काम जैसे बिस्तर ठीक करना या  स्नान करना जैसे काम से भी थकान होने लगती है।

 

2) पेट में दर्दपेट दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना इसके सबसे आम लक्षण हैं। ऐसा महिलाओं और पुरुषों के बीच समान रूप से होने की संभावना है। दिल के दौरे से पहले पेट दर्द होना हो सकता है। कभी-कभी पेट में रुक-रूककर दर्द होता है। शारीरिक तनाव के कारण पेट दर्द से हो सकता है।

3) अनिद्राअनिद्रा भी दिल के दौरे या स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है, जो महिलाओं के बीच अधिक आम है। अनिद्रा के पीछे चिंता और या तनाव बड़ा कारण है। इसके लक्षणों में नींद शुरू करने में कठिनाई, नींद को बनाए रखने में कठिनाई और सुबह जल्दी जागना शामिल है।

4) सांस में कमीसांस में कमी हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण है। दिल का दौरा पड़ने से पहले 6 महीने तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के बीच अक्सर होता है। यह आमतौर पर एक चिकित्सा स्थिति का एक चेतावनी संकेत है। ऐसा लगता है कि आपको पर्याप्त हवा नहीं मिल रही, चक्कर आना और सांस की तकलीफ हो रही है। 

5) बाल झड़नाबालों का झड़ना हृदय रोग का बड़ा जोखिम माना जाता है। आमतौर पर यह 50 से अधिक पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं। बाल्डनेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ते स्तर से भी जुड़ा हुआ है। 

6) सीने में दर्द पुरुष और महिलाओं को विभिन्न तीव्रता और रूपों में छाती दर्द होता है। पुरुषों में, यह लक्षण होने वाले दिल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, यह केवल 30 फीसदी महिलाओं को प्रभावित करता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब