लाइव न्यूज़ :

Hair Fall in Covid-19: कोविड संक्रमण से रोज टूट रहे सिर के केश, बिगड़ रही लोगों की पर्सनालिटी; जानें कैसे करें प्राकृतिक बालों की सुरक्षा   

By आजाद खान | Updated: January 21, 2022 15:59 IST

दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान अचानक लोगों को लंबे समय तक घरों में बंद रहना पड़ा। इससे भावनात्मक तनाव के चलते लोगों को अपने बाल खोने पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देबालों के गिरने की सही वजह पर अब भी कोई सही जानकारी नहीं है।मेडिकल साइंस और विशेषज्ञ इस पर लगातार शोध करने में जुटे हैं।शरीर में पोषक तत्वों की कमी को ही अभी इसकी वजह मानी जाती है।

कोरोना वायरस एकदम नया वायरस है और नवंबर 2019 के पहले इसके बारे में किसी को कुछ पता भी नहीं था। लिहाजा यह इसके नुकसान के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी किसी को भी नहीं थी। जब इसका हमला हुआ तो कई तरह की दिक्कतें आनी शुरू हुईं। उनमें एक बड़ी दिक्कत बालों का झड़ना भी है। वायरस से संक्रमित कई लोगों ने बालों के झड़ने की समस्या बताई।

लोगों की एक बड़ी आबादी है चिंतित

संक्रमण के दौरान और बाद में बाल झड़ने वाले लोगों की एक बड़ी आबादी को लगता है कि यह बहुत चिंताजनक है और इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। अब, कोरोनोवायरस मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, लोग न केवल बार-बार होने वाले संक्रमण के बारे में चिंतित हैं, बल्कि लक्षणों की पुनरावृत्ति से भी चिंतित हैं। बाल व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसकी सुंदरता को भी निखारने में मदद करते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना वास्तव में गंभीर मामला है। 

तनाव बालों के झड़ने का मुख्य कारण

कोरोना वायरस फैलने के बाद देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लोग इसके लिए पहले से तैयार नहीं थे। इसके चलते जब लोगों को अचानक लंबे समय तक घरों में बंद रहने को मजबूर होना पड़ा तो वे गंभीर तनाव में आ गए। लॉकडाउन की वजह से लोग लंबे समय तक भावनात्मक तनाव में रहे। तनाव बालों के झड़ने का मुख्य कारण है। इसके अलावा वायरस से लड़ने के किए जा रहे उपायों की वजह से प्रिनफ्लेमेटरी साइटोकिन्स निकलती है, जो बालों के रोम को नुकसान पहुंचाने के लिए जानी जाती है। शरीर में संक्रमण/सूजन की प्रक्रिया के दौरान आयरन, जिंक, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे पोषक तत्वों की शरीर में कमी हो जाती है, जो बालों के विकास और मजबूती के लिए आवश्यक होते हैं।

दुनियाभर में विशेषज्ञ खोज रहे हैं वजह

डॉक्टरों के अनुसार, जहां बालों के झड़ने के अधिकांश मामले पोषण संबंधी कमियों, हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, पर्यावरण और आनुवंशिक कारकों से लेकर कई कारणों से होते हैं, वहीं COVID बालों के झड़ने को 'टेलोजेन एफ्लुवियम' के रूप में भी बताया गया। यह भी एक बड़ी वजह है, लेकिन कोविड से बालों को कितना नुकसान हुआ, इस पर अभी शोध जारी है। दुनियाभर में विशेषज्ञ इसकी सही जानकारी खोजने में लगे हैं।

कमजोर शरीर में ज्यादा होता है बालों का झड़ना

अब डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में अगर पोषक तत्वों की कमी होगी तो शरीर कमजोर जरूर होगा। इससे सबसे ज्यादा नुकसान बालों को ही होता है। इसलिए बेहतर है कि बालों की सुरक्षा के लिए भरपूर पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल करें। शरीर में निकलने वाले बाल प्राकृतिक होते हैं और उन्हें हर हाल में बचाए रखने के लिए शरीर को पोषण मिलते रहना जरूरी है।  

टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्सविंटरहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब