लाइव न्यूज़ :

हफ्ते में सिर्फ एक बार पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली में खुद देखेंगे सुधार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2024 15:12 IST

आजकल डिटॉक्स वॉटर पीने का चलन काफी तेज हो गया है। यह पानी शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करता है और आपको हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप अपनी खराब जीवनशैली को संतुलित करना चाहते हैं तो हफ्ते में 1-2 बार डिटॉक्स वॉटर पिएं। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।डिटॉक्स वॉटर पीने से लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।

अगर आप अपनी खराब जीवनशैली को संतुलित करना चाहते हैं तो हफ्ते में 1-2 बार डिटॉक्स वॉटर पिएं। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। डिटॉक्स वॉटर पीने से लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। आजकल डिटॉक्स वॉटर पीने का चलन काफी तेज हो गया है। यह पानी शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करता है और आपको हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करता है। 

भले ही आप रोजाना 8-10 गिलास पानी पीते हों, लेकिन हफ्ते में एक बार 1-2 गिलास डिटॉक्स पानी पिएं। इससे आपके शरीर में जमा सारी गंदगी निकल जाएगी। जब आप पानी में कुछ अतिरिक्त चीजें मिलाकर पीते हैं तो इसे डिटॉक्स वॉटर कहा जाता है। इस तरह का पानी आपके शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

डिटॉक्स वॉटर क्या है? 

डिटॉक्स वॉटर ताजे फलों, सब्जियों या जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार किया गया पानी है। आप इसे फ्रूट-इंफ्यूज्ड वॉटर या फ्रूट सलाद वॉटर भी कह सकते हैं। आप घर पर कई अलग-अलग तरीकों से डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आप अपनी पसंद के फल, सब्जियां और जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर में लेमन डिटॉक्स और मास्टर क्लीन्ज़ जैसे डिटॉक्स वॉटर अधिक प्रसिद्ध हैं।

वजन घटाने वाला डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स वॉटर वजन घटाने में मदद करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी कम होने के कारण इस पानी को पीने से मोटापा कम होता है। जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उन्हें अक्सर इस तरह का डिटॉक्स वॉटर पीने की सलाह दी जाती है। इस प्रकार के पानी में सोडा और फलों के रस की तुलना में कम कैलोरी होती है।

लिवर और किडनी की सफाई के लिए डिटॉक्स वॉटर

लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना चाहिए। इसके लिए आप गर्म हल्दी वाला पानी या हल्दी वाली चाय पी सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो सूजन को कम करता है और लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। 

इसके अलावा आंवला जूस, अदरक और नींबू पानी भी लिवर और किडनी को डिटॉक्स करते हैं। ग्रीन टी और करेले का जूस भी लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में कारगर है। आप इन चीजों से डिटॉक्स वॉटर बनाकर पी सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब