लाइव न्यूज़ :

कौन थे डॉ. विलियम फोएज?, 89 वर्ष में चल बसे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 07:35 IST

तेज दिमाग और शांत स्वभाव वाले फोएगे में संक्रामक रोगों को काबू करने की गहरी समझ और व्यावहारिक कौशल था।

Open in App
ठळक मुद्दे1980 के दशक के शुरुआती वर्षों में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रहे।समस्याओं से निपटने के अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई। सबसे बड़ी उपलब्धि चेचक उन्मूलन की दिशा में किया उनका काम है।

अटलांटाः दुनिया भर से चेचक के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. विलियम फोएगे का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। चेचक उन्मूलन को सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। ‘टास्क फोर्स फॉर ग्लोबल हेल्थ’ के अनुसार, फोएगे का शनिवार को निधन हो गया। फोएगे ‘टास्क फोर्स फॉर ग्लोबल हेल्थ’ के सह-संस्थापक थे। छह फुट सात इंच लंबे फोएगे सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में अलग नजर आते थे। तेज दिमाग और शांत स्वभाव वाले फोएगे में संक्रामक रोगों को काबू करने की गहरी समझ और व्यावहारिक कौशल था।

वह 1970 के दशक के उत्तरार्ध और 1980 के दशक के शुरुआती वर्षों में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रहे और बाद में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि चेचक उन्मूलन की दिशा में किया उनका काम है।

चेचक रोग मानव इतिहास की सबसे घातक बीमारियों में से एक रहा है। फोएगे का जन्म 12 मार्च 1936 को हुआ था। उनके पिता लूथरन पादरी थे। उनकी रुचि 13 साल की उम्र में वाशिंगटन के कॉलविल में एक दवाखाने में काम करते समय चिकित्सा में पैदा हुई।

उन्होंने 1961 में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से चिकित्सा की डिग्री और 1965 में हार्वर्ड से जनस्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में फोएगे को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया जो देश का सर्वोच्च असैन्य सम्मान है।

टॅग्स :अमेरिकाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम