लाइव न्यूज़ :

नवजात बच्चे को ऐसे ही पानी पिलाने से बिगड़ सकती है उसकी हालत, जानें बच्चों को कब और कितनी मात्रा में देना चाहिए वाटर

By आजाद खान | Updated: January 16, 2023 19:58 IST

जानकारों की माने तो नवजात बच्चों को पानी नहीं पिलाना चाहिए। उनके अनुसार, बच्चों के पेट में जगह कम होने से अगर वे पानी पी लेते है तो वे फिर दूध नहीं पी पाएंगे जिससे उन्हें जरूरी पोषण नहीं मिल पाएगा और वे इस कारण बीमार भी हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों की माने तो नवजात बच्चे को ऐसे ही पानी नहीं पिलाना चाहिए। इससे उनकी हालत बिगड़ सकती है और वे बीमार भी पड़ सकते है। ऐसे में जब बच्चे इतने बड़े हो जाए तो ही उन्हें पानी देना चाहिए।

New Born Baby: पानी बहुत ही जरूरी चीज है जिससे हमारी प्यास बुझती है और हम हाइड्रेटेड भी रहते है। पानी हर किसी को पीना चाहिए इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और इससे आपके बॉडी का संतुलन भी सही रहता है। लेकिन जो महिलाएं मां बनती है उन्हें पता होता है कि नवजात बच्चे को क्या-क्या पिलाना और खिलाना चाहिए।

ऐसे में कुछ लोग ऐसे होते है जो नवजात बच्चों को भी हाईड्रेटेड रखने के लिए पानी पिला देते है। जानकार इसे गलत बताते है और उनका कहना है कि इससे बच्चे के हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते है कि नवजात बच्चे को पानी पिलाने से क्या होता है और ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए। 

इसलिए बच्चों को नहीं पिलाना चाहिए पानी

जानकारों की माने तो एक नवजात बच्चे के लिए उसकी मां का दूध ही काफी होता है। मां की दूध में वह जरूरी पोषण होता है जो बच्चे की प्यास भी बुझाता है और पानी वाले जरूरी पोषण भी देता है। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि छोटे बच्चों के छोटे पेट और किडनी होती है जिसकारण पानी पिलाने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। 

आपको बता दें कि एक बच्चे के पेट में वास्तव में केवल 1 से 2 चम्मच या 5 से 10 मिलीलीटर के लिए जगह होती है। ऐसे में दूध के बजाय अगर बच्चे को पानी पिलाएंगे तो इससे उनका पेट भर जाएगा और वह दूध जिसमें जरूरी पोषक तत्व होते है नहीं ले पाएगा। 

तो कितने साल के बच्चे को कितना पिलाना चाहिए पानी

जानकारों की माने तो जो बच्चे छह महीने के हो जाते है या फिर उससे अधिक बड़े हो जाते है उन्हें हर रोज आधा कप या उससे थोड़ा ज्यादा पिलाना चाहिए। कुछ बच्चे ज्यादा पानी पीते है, यही कारण है कि आधे कप से भी ज्यादा कहा गया है। ऐसे में अपने बच्चों को पानी देने से पहले बच्चों को डॉक्टर को जरूर दिखा लें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सनवजात शिशुफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब