लाइव न्यूज़ :

टहलते-टहलते या चलते-चलते न करें मोबाइल फोन का इस्तेमाल वरना हो सकता है आपको कैंसर! जानें रेडिएशन के नुकसान

By आजाद खान | Updated: August 20, 2023 15:52 IST

जानकारों की अगर माने तो फोन के इस्तेमाल से हम रेडिएशन से प्रभावित हो सकते है जिससे हमारा सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देटहलते-टहलते मोबाइल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है जिससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

Health Tips in Hindi: आमतौर पर लोग चलते चलते मोबाइल में बात करना काफी पसंद करते है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि यह आपकी यह आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। इससे आपको गंभीर बीमारी भी हो सकती है। यही नहीं इस कारण आप कैंसर के चपेट में भी आ सकते है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि जो लोग मोबाइल पर बात करते समय स्थिर नहीं रहते, उनमें कैंसर का खतरा 70 फीसदी ज्यादा होता है। ऐसे में मोबाइल कैसे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और इसका हमारे बॉडी पर क्या असर पड़ता है। आइए जान लेते है। 

मोबाइल के इस्तेमाल का खतरा

जानकारों की अगर माने तो जब कभी भी हम चलते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करते है, इस समय हमारा मोबाइल लगातार सिग्नल ढूंढ़ता है और कभी वह सिग्नल पकड़ता है और कभी वह छोड़ता है। इस दौरान हमारे फोन से हाई लेवल वाला रेडिएशन निकलता है जिससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। 

मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन हमारे बॉडी के लिए खतरनाक होता है। यही कारण है डॉक्टर लोगों को ज्यादा मोबाइल के यूज से परहेज करने की सलाह देते है। इस रेडिएशन से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है और हमारी समस्या भी बढ़ती है। ऐसे में क्या है इसके नुकसान, आइए जान लेते है। 

रेडिएशन के नुकसान

रेडिएशन से हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है। यह हमारे डीएनए में म्यूटेशन पैदा करती है, प्रोटीन को हर्म करती है और मेटाबोलिज्म में भी प्रॉब्लम ला सकती है। यह नहीं वह हार्मोन को भी प्रभावित कर सकती है, स्ट्रेस पैदा कर सकती है, नींद में प्रेशानी का कारण बन सकती है। 

इसके साथ वह स्किन, हेयर, प्रेगनेंसी, ह्र्दय-संक्रमण, सुनने-समस्या, मस्तिष्क-ट्यूमर आदि कई और बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। इसलिए, हमें चलते-चलते मोबाइल पर बात करने से बचना चाहिए, और अगर जरूरी हो, तो हेडफोन, स्पीकर, या हैंड्स-फ्री डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें मोबाइल का सही तरीके से उपयोग करना सीखना चाहिए, ताकि हमारी सेहत पर कोई असर न पड़े।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

 

टॅग्स :कैंसरमोबाइलफोनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब