लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी कुकर में न बनाएं दाल-चावल वरना...जानें किन खानों को नहीं चाहिए बनाना

By आजाद खान | Updated: June 26, 2023 15:43 IST

जानकारों का कहना है कि हर खाना बनाने के लिए कुकर सही नहीं है। कुछ खाने ऐसे होते है जिन्हें पैन या फिर कड़ाई में बनाना ही बेहतर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लगभग हर घर में कुकर का इस्तेमाल होता है। इसमें कम लागत में जल्दी खाना बन जाता है। लेकिन जानकार कुछ खाने को इसमें पकाने से मना करते है।

Health Tips in Hindi: आजकल हर घर में कुकर का इस्तेमाल होता है और इससे खाना कम लागत में जल्दी तैयार भी हो जाता है। यही नहीं यह आसानी से बाजार में उपल्बध भी है और इसकी कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं है। यही कारण है कि भारत के लगभग हर घर में कुकर का यूज धड़ेल्ले से होता है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि हर खाना को कुकर में बनाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। जब आप सभी तरह के खाने को कुकर में बनाने लगेंगे तो इससे खाने से होने वाले फायदे कम या फिर गायब होने लगते है। यही नहीं इससे खाने का स्वाद और पोषण दोनों पर असर भी पड़ता है। यही कारण है कि लोगों को हर खाने को कुकर पर बनाने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वे कौन-कौन से खाने है जिसे कुकर में पकाने से परहेज करना चाहिए। 

 इन खानों को कुकर में नहीं पकाना चाहिए

कम लागत और जल्दी खाना पकाने के कारण लोग कुकर में दाल और चावल पका लेते है जिससे उन्हें हेल्थ की समस्या हो सकती है। जानकारों के अनुसार, कुकर में दाल और चावल को बनाने से उसमें मौजूद स्टार्च केमिकल रिलीज करता है जिसे हम झाग के रूप में पतीले में देख पाते है। इस केमिकल को हम पतीले में आसानी से हटा सकते है लेकिन कुकर में दाव चावल बनने पर इसे हटाना संभव नहीं है और यह कुकर वाले खाने में मौजूद रह जाता है। 

जानकार कहते है कि यह केमिकल आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है साथ में यूरिक एसिड के साथ कई और गंभीर समस्याओं को भी बढ़ावा देता है। यही नहीं जानकार आलू को भी कुकर में पकाने से परहेज करने की सलाह देते है और कहते है कि इससे आलू का स्वाद नष्ट हो जाता है। उनके अनुसार, कुकर आलू से निकने वाले नुकसानदायक पदार्थ को भीतर ही रखता है जिससे हमें हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

नूडल्स और पास्ता जैसे खाने भी नहीं पकाना चाहिए

एक्सपर्ट्स कहते है कि नूडल्स और पास्ता में भी अच्छी मात्रा में स्टार्च पाए जाते है जिसे पकाते समय बाहर निकलना काफी जरूरी हो जाता है। लेकिन जब आप कुकर में नूडल्स और पास्ता को बनाएंगे तो इस हालत में कुकर से स्टार्च बाहर निकल नहीं पाता है जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। यही कारण है कि लोग पैन या फिर कड़ाई में इसे बनाते है और जानकार सभी को ऐसा ही करने की सलाह भी देते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!