हैवी और पेनफुल पीरियड्स होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं महिलाएं, वर्ना हो सकती है यह बड़ी समस्या
By उस्मान | Updated: February 7, 2018 12:30 IST2018-02-07T12:27:32+5:302018-02-07T12:30:39+5:30
हैवी पीरियड्स से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है और आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।

हैवी और पेनफुल पीरियड्स होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं महिलाएं, वर्ना हो सकती है यह बड़ी समस्या
हर महिला को मासिक चक्र से गुजरना पड़ता है। हर महिला की पीरियड्स अवधि अलग-अलग हो सकती है। अधिकतर महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर खुलकर बात नहीं करती हैं या शर्म महसूस करती हैं, जिसका खामियाजा उन्हें कई अन्य गंभीर समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ सकता है। अगर आपके पीरियड्स हैवी या पेनफुल होते हैं, तो आपको हर हाल में अपने गाइनोकॉलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
पीरियड्स में महसूस होने वाले लक्षण
डॉक्टर के अनुसार, पीरियड्स में ब्लीडिंग होना आम समस्या है। इसके अलावा आपको दस्त, उल्टी, चक्कर आना, बेहोशी, नींद आना, अवसाद और चिंता जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिनों होने वाली यह समस्याएं नॉर्मल हो सकती हैं लेकिन अगर आपको हैवी ब्लीडिंग या दर्द ज्यादा होता है, तो आपको गाइनोकॉलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
क्या कहता है सर्वे
'एम आई नंबर 5' के एक सर्वे के अनुसार, हर पांच में सिर्फ एक महिला ही अपनी समस्या को लेकर डॉक्टर के पास जाती है। हैवी पीरियड्स की वजह से यूके में 4 मिलियन महिलाएं प्रभावित हैं। इससे महिलाओं को डिसमेनोरिया की समस्या हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर महिलाएं यह नहीं जानती हैं कि डिसमेनोरिया एक मेडिकल कंडीशन है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
हैवी और पेनफुल पीरियड्स से आपको हो सकती है यह समस्याएं
आपको बता दें हैवी पीरियड्स से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है और आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इससे आपको थकान, सांस में कमी और बेचनी होने हो सकती है। इसके अलावा हैवी और पीरियड्स से आपको फाइब्रॉइड्स और एडेनोमोसिस की समस्या भी हो सकती है, जिससे आपके गर्भाशय की मसल्स पर असर पड़ता है। एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिससे आपको पेनफुल पीरियड्स, पेनफुल सेक्स और यहां तक कि फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है। यदि समस्या गंभीर है, तो आंत्र और मूत्राशय भी प्रभावित हो सकता है। पेनफुल पीरियड्स से राहत पाने के लिए आप पेरासिटामोल जैसी दवाएं ले सकती हैं। हालांकि गंभीर स्थिति में आपको हॉस्पिटल में एडमिट भी होना पड़ सकता है। इसके अलावा मॉर्फीन जैसी दवा से आपको उल्टी, खुजली और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस बात का रखें ध्यान
बहुत सी महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर बात नहीं करती हैं। इससे आपके साथ-साथ आपके परिवार वालों का भी जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए इस मामले में आपको घर के सदस्यों से बात करने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी बहुत जरूरी है। जाहिर है वो आपकी समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकता है और बेहतर सलाह दे सकता है।
(फोटो- Pixabay)