लाइव न्यूज़ :

रोजाना दाल-चावल खाने से होते हैं ये 5 फायदे

By उस्मान | Updated: April 21, 2018 07:33 IST

दाल-चावल को आप बिना किसी परेशानी के रोजाना खा सकते हैं। यह सादा भोजन होता हैं और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

Open in App

भारत में ज्यादात्तर लोग प्रतिदिन दाल-चावल खाना पसंद करते है। यहां घरों में रोजाना दाल-चावल तो जरूर बनता ही है। कुछ लोग इसे हल्का भोजन बताते हैं, तो कुछ लोग इसे मोटापा बढ़ाने वाला भोजन करार देते हैं। दाल-चावल को आप बिना किसी परेशानी के रोजाना खा सकते हैं। यह सादा भोजन होता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। वास्तव में हर भोज्य पदार्थ की तरह दाल-चावल के भी कुछ फायदे हैं। दाल में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, वहीं चावल में प्रचूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। चलिए जानते हैं रोजाना दाल-चावल खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) आसानी से पच जाता है

दाल-चावल आपकी पाचन क्रिया को आराम देता है। मसूर दाल या मूंग दाल पचाने में आसान होती है, क्योंकि इसके अंदर के प्रोटीन को शरीर आसानी से तोड़ लेता है। चावल भी पचाने में आसान होते हैं। चावल, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं इसलिए ये एनर्जी भी देते हैं।

2) प्रोटीन का बेहतर स्रोत

जो लोग वेजिटेरियन है उनके लिए दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं, इसलिए जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत साबित होते हैं।

3) फाइबर से भरपूर

दाल और चावल दोनों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। इस वजह से ये आपका पाचन तंत्र सही से चलने में मददगार होते हैं। फाइबर आपको डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं।

4) वजन कंट्रोल करता है

कई डाइट एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि अगर आप वेट लॉस डाइट ले रहे हैं तो हफ्ते में दो बार चावल लें। साथ में सब्ज़ियां जरूर लें। दाल चावल खाने से पेट जल्दी भरा हुआ लगता है। अगर आप चाहें तो वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस भी ले सकते हैं। 

5) बनाने में आसान

दाल-चावल बनाना और खाना दोनों ही बहुत ही आसान काम है। जब आप दफ्तर से थककर लौटते हैं तो इसे फौरन बनाकर खाया जा सकता है। कोई भी चीज आपके लिए स्वास्थ्यकर तभी होती है, जब वो आपको संतुष्टि दे। 

दाल-चावल को ऐसे बनाएं मजेदार

दाल-चावल को और अधिक पौष्टिक और टेस्टी बनाने के लिए इनके साथ सलाद बनाकर खाएं। अगर आपको वजन की कोई समस्या नहीं तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर खाएं, इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब