लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक कैप्सूल से कंट्रोल होगी Diabetes, अब पेट पर नहीं लगवाने पड़ेंगे इंसुलिन इंजेक्शन

By उस्मान | Updated: February 9, 2019 18:45 IST

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को जीने के लिए नियमित रूप से इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना ही होता है। यही वजह है कि इस कैप्सूल के आ जाने से उन्हें राहत मिल सकती है। 

Open in App

टाइप- 2 डायबिटीज से पीड़ित उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो इंसुलिन इंजेक्शन लेटे हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैप्सूल बनाया है जिसे आप खा सकते हैं और आपको इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कैप्सूल एक ब्लूबेरी के आकार में आएगा। जाहिर है इससे उन मरीजों को बहुत ज्यादा फायदा होगा जो पेट पर इंसुलिन के इंजेक्शन लगवाते हैं।  

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। दुर्भाग्यवश इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है। सिर्फ बेहतर डाइट और एक्सरसाइज के जरिये ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज-1 से पीड़ित मरीजों को जीने के लिए नियमित रूप से इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना ही होता है। यही वजह है कि इस कैप्सूल के आ जाने से उन्हें राहत मिल सकती है। 

मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस कैप्सूल में कछुए के खोल के आकार की सोमा नामक सूक्ष्म डिवाइस रखी गई हैं जिसके अंदर इंसुलिन या अन्य दवाएं भरी जा सकती हैं। पेट में पहुंचने के बाद सोमा में मौजूद दवा शरीर में रिलीज हो जाएगी। इसके बाद यह सूक्ष्म डिवाइस मलाशय के रास्ते शरीर से बाहर आ जाएगी।

फिलहाल इस उपकरण का प्रयोग सूअरों व चूहों पर किया जा रहा है। तीन सालों में मनुष्यों पर भी इसका चिकित्सकीय परीक्षण शुरू हो जाएगा। अन्य यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने भी इस डिवाइस को बड़ी सफलता माना है।

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्याविश्व स्वास्थय संगठन के अनुसार भारत में 31,705,000 डायबिटीज के मरीज हैं और 2030 तक इनकी संख्या 100 फीसदी की दर से बढ़कर 79,441,000 तक पहुंच सकती है। अगर आप या आपके परिवार में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। 

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइजइंग्लैंड के ग्लासगो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा है कि एक हफ्ते में सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज करके डायबिटीज 2 को खत्म किया जा सकता है। यह अध्ययन एक्सपेरीमेंटल फिजियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के अनुसार, छह हफ्तों तक हर हफ्ते सिर्फ 15 मिनट वर्कआउट करने से इंसुलिन संवेदनशीलता (insulin sensitivity) में सुधार होता है। इतना ही नहीं इससे पुरुषों का मसल्स साइज और स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। 

टॅग्स :डायबिटीजमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब