डायबिटीज के लिए घरेलू उपाय : अपने डायबिटीज डाइट चार्ट में शामिल करें ये 8 चीजें, शुगर हमेशा रहेगी कंट्रोल

By उस्मान | Published: August 29, 2020 01:34 PM2020-08-29T13:34:54+5:302020-08-29T13:34:54+5:30

शुगर कंट्रोल करने के उपाय : डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, इसे सिर्फ कंट्रोल रखा जा सकता है इसलिए इन चीजों का सेवन करें

diabetes diet tips, diabetes diet chart, diabetes home remedies, diabetes natural remedies in Hindi | डायबिटीज के लिए घरेलू उपाय : अपने डायबिटीज डाइट चार्ट में शामिल करें ये 8 चीजें, शुगर हमेशा रहेगी कंट्रोल

शुगर को कंट्रोल रखने के उपाय

Highlightsडायबिटीज का कोई इलाज नहीं हैइसे बेहतर डाइट से कंट्रोल रखा जा सकता हैखाने-पीने की चीजें शुगर की बीमारी को तुरंत प्रभावित करती हैं

डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल रखा जा सकता है। जिन लोगों को एक बार यह बीमारी हो जाती है, उन्हें खान-पान का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। खाने-पीने की चीजें शुगर की बीमारी को तुरंत प्रभावित करती हैं। 

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को अपने डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको किसी भी कीमत पर खाना चाहिए। 
 
कद्दू 
श्हुगर के मरीजों को कद्दू और उसके बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू और उसके बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है क्योंकि कद्दू में प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।

Seminole Pumpkin (Curvita Maschata) | South Seminole Farm and Nursery

सूखे मेवे
शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में नट्स को शामिल करना चाहिए, यानी काजू, बादाम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

ब्रोकली की सब्जी
ब्रोकली शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है, ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।

भिंडी की सब्जी
शुगर के मरीजों को अपने आहार में भिंडी को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि भिंडी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। भिंडी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।

Bhindi Recipe | Steamed Bhindi (Okra) Recipe | How to Make Steamed Bhindi

दाल और बीन्स
दाल और बींस स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दाल और बींस का सेवन करने से पाचन क्रिया भी सही ढंग से काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में दाल और बींस को जरूर शामिल करना चाहिए।

अलसी के बीज 
अलसी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। अलसी के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन अलसी का सेवन किसी न किसी रूप में करना फायदेमंद होता है।

ओट्स 
ओट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन ओट्स का सेवन करना चाहिए।

Slow Motion of Oat Flakes Stock Footage Video (100% Royalty-free) 1035539096 | Shutterstock

जौ का सेवन
जौ फाइबर से भरपूर होता है और शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को लंबे समय तक मेटाबोलाइज्ड करने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन किसी न किसी रूप में जौ को आहार में शामिल करना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान
- पैदल चलना यानी टहलना और हल्का- फुल्का ही सही, लेकिन एक्सरसाइज करना आपके ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर को कम कर सकता है, इसलिए प्रतिदिन सुबह-शाम टहलने की आदत डालें।

- खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए शरीर में विटामिन डी का स्तर बनाए रखें। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में इंसुलिन की मात्रा अधिक हो जाती है।

Web Title: diabetes diet tips, diabetes diet chart, diabetes home remedies, diabetes natural remedies in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे