डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो दवा के साथ जरुर करें इन चीजों का सेवन

By मेघना वर्मा | Published: February 2, 2018 10:29 AM2018-02-02T10:29:52+5:302018-02-02T10:49:10+5:30

जानें खाने की 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें रोजाना की डायट में शामिल करने से बॉडी में शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। 

Diabetes diet: Foods that control sugar level in body | डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो दवा के साथ जरुर करें इन चीजों का सेवन

डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो दवा के साथ जरुर करें इन चीजों का सेवन

देश में डायबिटीज लगभग हर तीसरे व्यक्ति को हो रहा है। ये जितनी साधारण सी बीमारी लगती है उतनी ही खतरनाक भी है। डायबिटीज जब तक नियंत्रण में रहती है तब तक सब कुछ नार्मल रहता है लेकिन जब यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है तो लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां होने लगती हैं। डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव, मोटापा या फिजिकल एक्टिविटी की कमी हो सकती है। डायबिटीज को आप सिर्फ दवाओं से ही नहीं बल्कि घरेलू उपचारों से भी नियंत्रित कर सकते हैं। इस रोग को लड़ने के लिए अक्सर लोग दवाओं पर ज्यादा जोर देते हैं, लेकिन इलाज के साथ डायट में कुछ बदलाव लाकर भी इसपर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोजाना खाने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। 

करेला करेगा अमृत का काम

करेले में मौजूद कैरेटिन नामक रसायन डायबिटीज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद प्राकृतिक स्टेरॉयड हमारे शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज या मधुमेह के मरीजों को हमेशा ही करेले के सेवन की सलाह दी जाती है। करेले को आप किसी भी रूप में लें, यह आपके लिए फायदेमंद ही सिद्ध होता है। दैनिक रूप से 100 मिलीलीटर करेले के रस में पानी मिलाकर तीन बार पीने से डायबिटीज के मरीजों को लाभ होता है। 

डबल टोंड मिल्क का करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों को हमेशा कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करना चाहिए। यही कारण है कि दूध पीते समय उन्हें डबल टोन्ड मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को छिलके वाला भूना चना, अंकुरित अनाज, सूप, सलाद जैसी चीजों को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। दही और छाछ का सेवन करने से भी शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम होता है।

मेथी दाना करेगा फायदा

मेथी दाना खाने का स्वाद बढ़ाता है, पर साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसे दरदरा पीस कर खाना खाने के 15 मिनट पहले लें। इसके अलावा रोटी के आटे को बिना चोकर निकाले प्रयोग करने से भी डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। 

शहद का सेवन नहीं करेगा नुकसान

कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और कई तरह के माइक्रो न्यूट्रिएंट से भरपूर शहद मधुमेह के लिए लाभकारी है। शहद मधुमेह को कम करने में सहायता करता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को चीनी नहीं बल्कि शहद के इस्तेमाल के लिए कहा जाता है। यह आपके शरीर में ब्लड लेवल को बनाए रखता है। 

प्रोटीन का सेवन होगा फायदेमंद

अगर आपको डायबिटीज की शिकायत हाल ही में हुई है तो अपने खान-पान पर खास धयान देना चाहिए। डायबिटीज के मरीज को प्रोटीन अच्छी मात्रा में व उच्च गुणवत्ता वाला लेना चाहिए। इन्हें दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, सोयाबीन आदि का सेवन ज्‍यादा करना चाहिए। इंसुलिन या दवा ले रहे डायबिटिक व्यक्ति को खाना सही समय पर लेना चाहिए। ऐसा न करने पर हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। इसके कारण कमजोरी, अत्यधिक भूख लगना, पसीना आना, नजर से धुंधला या डबल दिखना, हृदयगति तेज होना, झटके आना एवं गंभीर स्थिति होने पर कोमा भी हो सकता है।  

(फोटो- विकिमीडिया, पिक्साबे, पब्लिक डोमेन, फ्लिकर)


 

Web Title: Diabetes diet: Foods that control sugar level in body

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे