लाइव न्यूज़ :

'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर के फिगर का राज़, रोज रात को खाती हैं ये चीज

By उस्मान | Updated: June 12, 2018 14:42 IST

जाह्नवी कपूर मीठी चीजें लेने से बचती हैं। इसके बजाय वो अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियां ज्यादा लेना पसंद करती हैं

Open in App

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर जारी हो चूका है। 2 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रेलर में जाह्नवी कपूर अपनी ब्यूटी और गजब की फिटनेस से छाई हुई हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में जहां इमोशनल कर देने वाले बेहतरीन सीन हैं, वहीं आपको एक्शन के साथ जाह्नवी और ईशान की डांस केमिस्ट्री भी साफ दिखाई देगी। जाह्नवी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि ट्रेलर में उनका फिगर बेहद हॉट एंड सेक्सी दिख रहा है। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। जाह्नवी अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं क्या है जाह्नवी की फिटनेस का राज। 

जाह्नवी कपूर का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट- जाह्नवी कपूर सुबह नाश्ते से पहले 2 गिलास पानी पीती हैं। उनके नाश्ते में ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर, दूध के साथ ओट्स और एग वाइट शामिल हैं। 

लंच- वो लंच में सलाद, ब्राउन राइस, चिकन सैंडविच और कोई फ्रूट लेती हैं। 

डिनर- रात के समय वो हल्का खाना पसंद करती हैं। उनके खाने में वेजिटेबल सूप, दाल, सलाद और सब्जियां शामिल होती हैं। 

जाह्नवी कपूर का जिम वर्कआउट

वो वर्कआउट के लिए नियमित रूप से जिम जाती हैं। वो जिम में कार्डियो एक्सरसाइज और वेटलिफ्टिंग करती हैं। इसके अलावा वो घर पर स्विमिंग, योग और जम्पिंग करती जैसी एक्टिविटी करती रहती हैं। यह सभी चीजें उन्हें हेल्दी और फिट रखने में मदद करती हैं। 

फिट रहने के लिए जाह्नवी कपूर के टिप्स

- रोजाना दस गिलास पानी पियें- मीठी चीजें और जंक फूड खाने से बचें - रोजाना वर्कआउट करें- शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचें- रोजाना वॉल्क करें

इसमें कोई शक नहीं है कि जाह्नवी  जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

जाह्नवी मीठी चीजें लेने से बचती हैं। इसके बजाय वो अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियां ज्यादा रखती हैं हैं। जाह्नवी के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

बता दें कि जाह्नवी की यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। हिंदी दर्शको के हिसाब से फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :जाह्नवी कपूरईशान खट्टरधड़कफिटनेस टिप्सश्रीदेवीशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?