गुटखा, पान, खैनी, स्मोकिंग से बुरी तरह सड़ चुके दांतों को 5 दिन में सफेद कर देंगी ये 6 चीजें

By उस्मान | Published: January 15, 2020 11:23 AM2020-01-15T11:23:18+5:302020-01-15T11:23:18+5:30

दांतों की सफाई के लिए आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। हर प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में रसायन पाया जाता है जोकि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकता है। 

Dental care tips : 6 Natural home remedies for whitening your teeth | गुटखा, पान, खैनी, स्मोकिंग से बुरी तरह सड़ चुके दांतों को 5 दिन में सफेद कर देंगी ये 6 चीजें

गुटखा, पान, खैनी, स्मोकिंग से बुरी तरह सड़ चुके दांतों को 5 दिन में सफेद कर देंगी ये 6 चीजें

इंसान की खूबसूरती में दांतों का अहम रोल है। अगर आप ऊपर से लेकर नीचे तक फिट हैं लेकिन आपके दांत खराब हैं, तो आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने चेहरे की खूबसूरती पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन दांतों की देखभाल नहीं करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए खाना तो बढ़िया खाते हैं लेकिन दांतों को खराब करने के लिए गुटखा, पान, खैनी और सिगरेट का खूब सेवन करते हैं। यह चीजें धीरे-धीरे आपके दांतों को सड़ा देती हैं।

दांतों की सफाई के लिए आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। यह उत्पाद आपके दांतों को मोती जैसे चमकदार बनाने का वादा करते हैं। दांतो की सफाई करने वाले हर प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में रसायन पाया जाता है जोकि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकता है। 

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके दांतो की अच्छी तरह सफाई हो जाए, और किसी तरह का कोई नुकसान भी न हो तो उसके लिए हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप नैचुरल रूप से सफेद दांत पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और एक नींबू

एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा एक कटोरे में कर लें उसके ऊपर से एक पुरे नींबू का रास निचोड़ ले। दोनों को आपस में अच्छे से मिला ले। अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इस पेस्ट को ब्रश पर रखकर अच्छी तरह अपने दातों पर घिसते रहें, जिस तरह से आप रोज़ाना टूथपेस्ट यूज़ करते हैं। उसके बाद पानी का अच्छी तरह कुल्ला करें, उसके बाद जो आपको देखने को मिलेगा उसे देखर आप सच मुच हैरान हो जायेंगे। इसे तरीके को आप सप्ताह में एक बार जरूर करें। 

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। एेसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे या फिर रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।

नींबू

नींबू के कुदरती ब्लीचिंग के गुण दांतों पर भी असर दिखाते हैं। पीले दांतों के लिए नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ा जा सकता है। नींबू के साथ नमक मिलाकर दांतों की मसाज भी कर सकते है। ऐसा दो हफ्तों तक रोजाना करने से दांत चमकने लगेंगे।

नारियल का तेल

 

नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना आयुर्वेदिक तरीका है। एक चम्मच में नारियल तेल लेकर इसे मुंह व दांतों में लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

नीम की दातून

नीम के पत्ते, तने, फल और फूल सभी काम की चीजें हैं। दांत सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें।

इन बातों का रखें ध्यान

- आपको रोजाना पांच मिनट टूथब्रश और डेंटल फ्लॉस करना चाहिए। रोजाना ब्रश करने और फ्लोसिंग करने से आपके मुंह से बैक्टीरिया और शुगर कि सफाई होती है और आपको टूथ डिके यानि दंत क्षय को रोकने में मदद मिलती है। 

- अगर आपने पिछले 3-6 महीनों से अपने दांतों की सफाई नहीं कराई है, तो आपके शरीर के बाकी हिस्सों में इन्फेक्शन फैल सकता है। इसलिए आपको नियमित रूप से अपने दांतों की सफाई करानी चाहिए, ताकि आपको दांत और मसूड़ों से जुड़े रोगों से बचने में मदद मिल सके।

- अधिकतर लोग डेंटिस्ट के पास तब ही जाते हैं, जब समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको समय रहते डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। इसके लिए आप कोई एक तारीख तय कर लीजिए ताकि आपको याद रहे।

Web Title: Dental care tips : 6 Natural home remedies for whitening your teeth

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे