लाइव न्यूज़ :

Covid vaccine for kids: 2 से 18 साल के बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना का टीका, Covaxin को मिली मंजूरी

By उस्मान | Updated: October 13, 2021 08:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देअब बच्चों को भी लगेगा कोरोना वायरस का टीकाबाजार में जल्द आएगा बच्चों का टीकादो चरण में देखने को मिला बेहतर रिजल्ट

कोविड -19 पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (Covaxin) को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। बच्चों को वैक्सीन की दो खुराक में दी जाएंगी। पहली और दूसरी खुराक के बीच 20 दिनों का अंतराल होगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के चरण -2 और चरण -3 परीक्षणों को पूरा किया था और इस महीने की शुरुआत में ड्रग्स एंड कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को परीक्षण डेटा जमा किया था।

विषय विशेषज्ञ पैनल ने एक बयान में कहा, 'विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, समिति ने आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीके के बाजार प्राधिकरण को मंजूरी देने की सिफारिश की।' 

एक बयान में, भारत बायोटेक ने कहा कि उसने जो नैदानिक परीक्षण डेटा प्रस्तुत किया था, उसकी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और एसईसी द्वारा पूरी तरह से समीक्षा की गई, जिन्होंने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

एसईसी द्वारा दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कुछ शर्तों सहित कोवैक्सिन टीका देने की मंजूरी मिलने के बाद भारत बायोटेक ने कहा कि वह उत्पाद को पेश करने से पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के साथ दो से 18 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की है। 

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, “दो से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए दी गई कोविड-19 टीकों की यह पहली मंजूरी है। भारत बायोटेक डीसीजीआई, विषय विशेषज्ञ समिति और सीडीएससीओ को उनके द्वारा तेजी से समीक्षा करने के लिए धन्यवाद देता है। अब हम उत्पाद को पेश करने से पहले सीडीएससीओ से और नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद बच्चों के लिए बाजार में कोवैक्सिन उपलब्ध होगी।” 

भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी ने दो से 18 आयु वर्ग के लिए क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़े सीडीएससीओ को सौंपे। इन आंकड़ों की सीडीएससीओ और एसईसी ने गहन समीक्षा की और अपने सकारात्मक सुझाव दिए।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनहेल्थ टिप्सMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!