लाइव न्यूज़ :

COVID testing: ICMR ने जारी किये नए दिशा-निर्देश, अब इन 5 तरह के लोगों के लिए जरूरी नहीं RT-PCR टेस्ट

By उस्मान | Updated: May 5, 2021 09:53 IST

कोरोना की दूसरी लहर में टेस्टिंग लैब्स पर बोझ बढ़ गया है जिसके चलते यह फैसला लिया गया

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की दूसरी लहर में टेस्टिंग लैब्स पर बोझ बढ़ गया है कोरोना से ठीक मरीजों को अब नहीं कराना पड़ेगा टेस्टजानिये किन्हें कराना होगा यह टेस्ट

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है और दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे हालात में प्रयोगशालाओं को लगातार नमूनों की जांच करना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। इसे देखते हुए आईसीएमआर ने कोरोना के लिए अब आरटी-पीसीआर और आरएटी टेस्ट के बारे में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

अब इन लोगों को नहीं कराना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

- जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 'आरटी-पीसीआर टेस्ट अब वो व्यक्ति नहीं करा सकता है जिसने पहले भी आरटी-पीसीआर कराया था और वो पॉजिटिव निकला था। 

- आरटी-पीसीआर अब उन लोगों के लिए जरूर नहीं है जिसने पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया था और वो पॉजिटिव निकला था। 

- इसके अलावा, अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले व्यक्तियों को दोबारा टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

- ऐसे स्वस्थ लोगों को अब आरटी-पीसीआर जरूरी नहीं, जो एक राज्य से दूसरे राज्य जा रहे हैं और उन्हें निगेटिव रिपोर्ट दिखानी है।

- ऐसे लोग जो दस दिनों से होम आइसोलेशन में है और पिछले तीन दिन से बुखार नहीं है।

आरटी-पीसीआर टेस्ट किसे कराना चाहिए?

आईसीएमआर के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिनकी रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव है, उन व्यक्तियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए।

टीके की जानकारी लिखना अनिवार्य हैआईसीएमआर ने आरएटी या आरटी-पीसीआर के लिए टेस्ट फॉर्म में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। यह टीके की एक या दोनों खुराक के बाद भी पॉजिटिव आने वाले लोगों की जानकारी लेने के लिए है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत