Covid-19 vaccine: 90% प्रभावी हो सकती है Oxford Vaccine, जानिये कौन-सा टीका कितना प्रभावी

By उस्मान | Published: November 23, 2020 04:28 PM2020-11-23T16:28:54+5:302020-11-23T16:34:06+5:30

कोरोना वायरस वैक्सीन अपडेट : सीरम इंस्टिट्यूट और ऑक्सफोर्ड का टीका वायरस से बचाव में 70% प्रभावी

Covid-19 vaccine update : Oxford Vaccine Can Be 90% Effective, know Moderna, Bharat Biotech, Russian, Pfizer vaccine efficacy rate | Covid-19 vaccine: 90% प्रभावी हो सकती है Oxford Vaccine, जानिये कौन-सा टीका कितना प्रभावी

कोरोना वायरस वैक्सीन

Highlightsसीरम इंस्टिट्यूट और ऑक्सफोर्ड का टीका वायरस से बचाव में 70% प्रभावीदो डोज़ के रेजीमेन में दिखा है कि यह 90 फीसदी असरकारक

ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के लिए उसका टीका लगभग 90% प्रभावी हो सकता है और वो भी बिना किसी गंभीर दुष्प्रभाव के। एस्ट्राजेनेका इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बना रहा है। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस वैक्सीन को पुणे स्थिति फार्मा कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर बनाया जारा है। बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन यहां वायरस से बचाव में 70% असरदार रही है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा कि 'आज हम लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम पड़ाव पार कर लिया है। अंतरिम डेटा दिखाते हैं कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन 70.4% प्रभावी है। दो डोज़ के रेजीमेन में दिखा है कि यह 90 फीसदी असरकारक है।'

मॉडर्ना का टीका 94.5% प्रभावी होने का दावा
अमेरिका की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना ने दावा किया है कि उसका टीका कोविड-19 को लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में 94.5 प्रतिशत तक सफल है। मॉडर्ना ने भी महामारी के खिलाफ जारी अभियान में उम्मीद जगाते हुए कहा कि उसका टीका 94.5 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया है। 

मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा, 'कोविड-19 के हमारे संभावित टीके के विकास में यह एक महत्वपूर्ण पल है। हमने जनवरी की शुरुआत से इस वायरस पर काम किया है। हमारा उद्देश्य दुनिया में अधिक से अधिक लोगों को इस महामारी से बचाना रहा है।

भारत में Serum Institute के साथ बनाई जा रही ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन 70% असरदार 

फाइजर और बायोएनटेक का टीका 90% प्रभावी
महज एक ही सप्ताह पहले फाइजर और बायोएनटेक ने कहा था कि उनका संभावित टीका 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाया गया है। करीब 43 हजार लोगों ने जांच में भाग लिया था।

बायोएनटेक के सह-संस्थापक और सीईओ प्रो उगुर साहिन ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक चलता रहा, तो इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में टीका उपलब्ध कराया जाना शुरू हो जाएगा।

COVID-19 vaccine update: oxford, Moderna, Bharat Biotech, Russian, Pfizer vaccine efficacy rate in Hindi | COVID-19 vaccine: <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/coronavirus/'>कोरोना वायरस</a> का टीका कब आएगा, कौन सा टीका कितना प्रभावी है ?

साहिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीका लोगों के बीच संक्रमण को कम कर देगा और साथ ही साथ किसी ऐसे व्यक्ति में लक्षणों को विकसित होने से रोकेगा जिन्होंने टीका लगवा लिया होगा।

रूस का स्पुतनिक-वी टीका 92 प्रतिशत प्रभावी 
रूस ने कहा है कि अंतरिम परीक्षण परिणामों के अनुसार कोरोना से लोगों की रक्षा करने में रूस का स्पुतनिक वी वैक्सीन 92 प्रतिशत प्रभावी है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ रूस के दो टीके 'प्रभावी' और 'सुरक्षित' हैं तथा तीसरा टीका भी आने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि टीका संबंधी मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

भारत में कोविड-19 के मामले 91 लाख के पार
देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 85,62,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 हो गए हैं। 

वहीं 511 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,33,738 हो गई। देश में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,486 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

Web Title: Covid-19 vaccine update : Oxford Vaccine Can Be 90% Effective, know Moderna, Bharat Biotech, Russian, Pfizer vaccine efficacy rate

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे