लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 92.66 लाख, टीकाकरण के लिए 'मिशन कोविड सुरक्षा' शुरू

By उस्मान | Updated: November 26, 2020 12:46 IST

कोरोना वायरस अपडेट : जानिये देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए क्या तैयारियां चल रही हैं

Open in App
ठळक मुद्देमरीजों के ठीक होने की दर 93.66 प्रतिशत13.59 करोड़ से अधिक नमूनों की जांचदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,35,223 हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,489 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए, जिनमें से 86.79 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 92,66,705 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 524 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,223 हो गई। 

4,52,344 लोगों का इलाज जारीदेश में अभी 4,52,344 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये संख्या बुधवार को उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,598 अधिक है। हालांकि देश में लगातार 16 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों की 4.88 प्रतिशत है। 

मरीजों के ठीक होने की दर 93.66 प्रतिशतदेश में कुल 86,79,138 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.66 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

13.59 करोड़ से अधिक नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 नवम्बर तक 13.59 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,90,238 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।  

'मिशन कोविड सुरक्षा' शुरूसरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए करीब पांच-छह संभावित टीके विकसित करने के प्रयासों में तेजी लाने में मदद के लिए 'मिशन कोविड सुरक्षा'  शुरू किया है। 

जैवप्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने कहा कि इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि टीकों को जल्द लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया पूरी हो और इन्हें बाजार में उतारा जा सके। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में टीकों के लिए 900 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने टीका आने के बारे में कोई समयसीमा नहीं दी और कहा कि सरकार इस दिशा में करीब से निगरानी रख रही है जहां कुछ संभावित टीके परीक्षण के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों की सुरक्षा उतनी ही प्राथमिकता में होगी जितनी टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार। 

जांच के लिए NIB अतिरिक्त केंद्र के तौर पर काम करेगाकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाला राष्ट्रीय जैविक संस्थान (एनआईबी) कोविड-19 के टीके की जांच के लिए अतिरिक्त केंद्र के तौर पर काम करेगा। इस बारे में एक राजपत्रित अधिसूचना जारी की गयी। 

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 टीके की परीक्षण प्रक्रिया में तेजी लाने और टीका उपलब्ध हो जाने पर इसकी आपूर्ति बाधित नहीं हो, इस वजह से यह कदम उठाया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि महामारी के कारण पैदा आपात स्थिति से निपटने के लिए कोविड-19 का उपयुक्त टीका उपलब्ध कराना जरूरी है। इसलिए जनहित में यह आवश्यक है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए टीका के जांच के काम में तेजी लायी जाए। यह अधिसूचना 30 नवंबर 2021 तक के लिए प्रभावी रहेगी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब