लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटों में सिर्फ 9,355 नए केस दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: April 27, 2023 12:01 IST

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के बीच राहत की खबर है। पिछले 24 घंटों में नए और सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे26 मौतों को जोड़ने के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 44,335,977 हो गईगुरुवार को पिछले 24 घंटों में 9,355 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

Covid-19 Update: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पिछले 24 घंटों में जारी किए नए आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय और नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 9,355 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ संक्रमण के सक्रिय मामले 57,410 है। वहीं, बुधवार को 26 अप्रैल को संक्रमण के 9,629 नए मामले सामने आए थे। 

वहीं, संक्रमण को हराकर अब तक 44, 3,35,977 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.13 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड 12 रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना वायरस के टीके की 220.66 करोड़ की खुराक दे दी गई है। 

इस बीच, बीते दिन बुधवार की बात करें तो कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के कारण कुल सात मौतें दर्ज की गई थी। वहीं, 1,040 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटों में कुल 4,915 नमूनों की कोरोना जांच की गई जबकि 1,320 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। 

कोरोना से 24 घंटों में 26 मौतें 

गौरतलब है कि गुरुवार को 26 मौतों के सात मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत जबकि रिवकरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम