COVID-19 test: कोरोना मरीजों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे फ्री में होगी खून की जांच, इन 5 नंबरों पर करना होगा कॉल

By उस्मान | Published: November 18, 2020 09:42 AM2020-11-18T09:42:09+5:302020-11-18T09:55:43+5:30

कोरोना मरीजों के लिए यह सुविधा फिलहाल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में शुरू की गई है

COVID-19 test: corona virus patients can give tier blood sample by calling from home, toll free number for blood sample | COVID-19 test: कोरोना मरीजों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे फ्री में होगी खून की जांच, इन 5 नंबरों पर करना होगा कॉल

कोरोना वायरस की जांच

Highlightsयह सुविधा होम आइसोलेश में रह रहे मरीजों के लिए है इसकी सुविधा फ्री में मिलेगी

कोरोना वायरस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देशभर में संक्रमितों की संख्या 8,912,704 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 131,031 हो गया है। इस बीच देश के एक शहर में कोरोना के मरीजों के लिए एक राहत की खबर आई है।

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ब्लड सैंपल जमा करने की सुविधा शुरू की गई है। अब ऐसे मरीजों मरीजों के खून की जांच घर पर होगी। इसकी सुविधा फ्री में मिलेगी।

कैसे लिया जाएगा ब्लड सैंपल 
बताया जा रहा है कि यह सुविधा मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल ने शुरू की है. इसके तहत जो कोरोना मरीज ब्लड सैंपल की जांच कराने में अक्षम होंगे, उनका सैंपल घर से लिया जाएगा। 

जांच रिपोर्ट कोविड कमांड सेंटर के साथ-साथ मरीजों को दी जाएगी। शुरुआती चरण में सीआरपी (सी रिएक्टिव प्रोटीन) जांच होगी। उसके बाद मरीजों की जरूरत के अनुसार जांच होगी।

कैसे मिलेगी रिपोर्ट
इस सुविधा से काफी हद तक कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी। कोरोना मरीज अगर जांच कराने जिला अस्पताल या फिर निजी अस्पताल नहीं जा सकते हैं, तो उनका सैंपल मेडिवर डिजिटिल हॉस्पिटल की ओर से लिया जाएगा। 

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर 0551-2201796, 2202205, 9532041882, 9532797104 पर कॉल करके या मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल के नंबर 7084001122 कॉल करके सहायता ली जा सकती है। 

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 90 लाख के पास

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े इस प्रकार हैं :- राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौत अंडमान निकोबार 4557 4346 61 आंध्र प्रदेश 856159 832284 6890

अरुणाचल प्रदेश 15868 14588 48 असम 210696 206398 966 बिहार 227946 221210 1194 चंडीगढ़ 16022 14744 252 छत्तीसगढ़ 211644 190463 2604 दमन, दीव एवं दादरा 3269 3246 2 दिल्ली 489202 441361 7713 गोवा 46182 44132 667 गुजरात 190361 174088 3815 हरियाणा 204477 183261 2063 हिमाचल प्रदेश 30229 23359 453 जम्मू कश्मीर 103581 96392 1604

झारखंड 106491 102891 931 कर्नाटक 864140 827241 11557 केरल 533500 461394 1915 लद्दाख 7493 6456 93 मध्य प्रदेश 185446 173284 3102 महाराष्ट्र 1752509 1623503 46102 मणिपुर 22208 19065 225 मेघालय 10791 9955 102 मिजोरम 3444 2919 5 नगालैंड 10188 8897 57

ओडिशा 310052 300474 1560 पुडुचेरी 36409 34958 608 पंजाब 142597 132266 4510 राजस्थान 230180 209058 2089 सिक्किम 4521 4053 91 तमिलनाडु 761568 734970 11513 तेलंगाना 258828 243686 1410 त्रिपुरा 32039 30608 361 उत्तराखंड 68887 62995 1119

उत्तर प्रदेश 514270 484692 7412 पश्चिम बंगाल 438217 403340 7766 कुल 8903971 8326577 130860 वृद्धि 34177 43718 482 दिल्ली का आंकड़ा अभी उपलब्ध नही होने के कारण इसमें नहीं जुड़ा है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 88,74,291 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 1,30,519 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 82,90,371 लोग ठीक हो चुके हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: COVID-19 test: corona virus patients can give tier blood sample by calling from home, toll free number for blood sample

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे