लाइव न्यूज़ :

COVID-19: अगर किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसे क्या करना चाहिए ?

By उस्मान | Updated: October 3, 2020 10:36 IST

कोरोना मरीज की देखभाल और इलाज : ऐसी स्थिति में आपको घबराना नहीं चाहिए, लक्षणों पर नजर रखें और सतर्क रहें

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के हल्के लक्षणों का घर पर हो सकता है इलाजलक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर से संपर्क करेंखुद बचें और दूसरों को बचाएं

कोरोना वायरस के मामले जिस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, उसे देख हर कोई हैरान है। चीन से निकल यह खतरनाक वायरस किसी को नहीं छोड़ रहा है। कुछ लोग बेशक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लेकिन कुछ लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि अगर किसी को कोरोना हो जाए, तो उसे क्या करना चाहिए यानी अगर आपकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है तो आपको ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? चलिए जानते हैं।  

सबसे अलग हो जाएं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, अगर आपको कोरोना हो गया है तो आपको सबसे पहले खुद को बिल्कुल अलग कर लेना चाहिए। यानी आपको किसी भी यहां तक कि परिजनों के साथ संपर्क में भी आने से बचना चाहिए। 

संपर्क में आए लोगों को जांच के लिए कहें इसके बाद आपको जिस व्यक्ति से साथ संपर्क में आने के बाद लक्षण महसूस हुए हैं, उसे भी सबसे अलग कर देना चाहिए ताकि दूसरे लोगों का भी बचाव हो सके। उसके साथ और आपके साथ संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना की जांच कराने को कहना चाहिए। 

घर पर खुद करें इलाजडब्ल्यूएचओ यह भी सलाह देता है कि सभी पुष्ट मामले, यहां तक कि हल्के मामले वाले लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं में अलग-थलग हो जाना चाहिए। ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके और पर्याप्त देखभाल प्रदान की जा सके। हालांकि भारत जैसे कई देशों में हल्के लक्षण वाली अधिकतर लोग खुद ठीक हो रहे हैं। 

लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर से संपर्क करेंइस दौरान आप कोरोना के इलाज के लिए घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको अपने लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए। अगर आपको लगे कि आपके लक्षण बिगड़ते जा रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से 1069 लोगों की मौत हुई जबकि 79,476 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 64,73,545 हो गई है जबकि कुल 1,00,842 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अभी 9,44,996 एक्टिव मरीज हैं जबकि 54,27,707 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कोरोना के लिए 7,78,50,403 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 2 अक्टूबर तक तक के हैं। इसमें दो अक्टूबर को ही 11,32,675 सैंपल की जांच की गई।

 

ICMR ने कोरोना के संभावित इलाज 'एंटीसेरा' की खोज की

इस बीच आईसीएमआर ने हैदराबाद स्थित एक बायोफॉर्मास्युटिकल कंपनी के साथ मिलकर 'अत्यंत शुद्ध एंटीसेरा' विकसित किया है जो कोविड-19 का संभावित इलाज हो सकता है। इस ‘अत्यंत शुद्ध एंटीसेरा’ को घोड़ों में असक्रिय सार्स-सीओवी2 का इंजेक्शन देकर विकसित किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब