लाइव न्यूज़ :

COVID-19: वैज्ञानिकों ने बनाई कोरोना की जांच की नई तकनीक, किसी भी वायरस की तेजी, किफायती और सटीक जांच का दावा

By उस्मान | Updated: December 22, 2021 16:42 IST

वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए एक नई प्रणाली विकसित की है, जिसमें मौजूदा तरीकों की तुलना में अधिक तेजी से, अधिक किफायती तरीके से और अधिक सटीकता से जांच परिणाम मिलने की उम्मीद है

Open in App

वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 वायरस का पता लगाने के लिए एक नई प्रणाली विकसित की है, जिसमें मौजूदा तरीकों की तुलना में अधिक तेजी से, अधिक किफायती तरीके से और अधिक सटीकता से जांच परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

पत्रिका ‘नैनो लेटर्स’ में प्रकाशित यह अनुसंधान अभी सैद्धांतिक चरण में है, लेकिन अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इन संसूचकों को वस्तुतः किसी भी वायरस का पता लगाने के अनुकूल ढाला जा सकता है। 

अमेरिका स्थित ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के एक दल ने बताया कि फिलहाल विशिष्ट वायरल प्रोटीन का पता लगाने वाली रैपिड जांच और कई घंटों में होने वाली पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) के जरिए सार्स-सीओवी-2 वायरस संबंधी जांच की जाती है। सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण ही कोविड-19 होता है। 

उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी जांच वायरस की मात्रा को उच्च सटीकता के साथ नहीं बता सकती। शोधकर्ताओं के अनुसार, पीसीआर जांच द्वारा भी संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने की संभावना 25 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। 

टीम का विश्लेषण दर्शाता है कि नई जांच प्रणाली में संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने की संभावना एक प्रतिशत से भी कम है। यह जांच वायरल की कम मात्रा होने पर भी कुछ ही सेकंड में संक्रमण का पता लगा सकती है। 

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस जांच प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले सेंसर किफायती सामग्री का इस्तेमाल करते हैं और एक बार में कई नमूनों का विश्लेषण करने के लिए उन उपकरणों का दायरा बढ़ाया जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम