लाइव न्यूज़ :

Covid-19: चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आए यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है सरकार, अगले 40 दिन महत्वपूर्ण

By भाषा | Updated: December 28, 2022 17:45 IST

अधिकारी ने कहा, “विगत में, यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी... यह एक प्रवृत्ति रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देअगर लहर आती भी है तो मौत और अस्पताल में भर्ती का आंकड़ा बेहद कम रहेगा। ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य किया जा सकता है। भारत आये 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट ‘सकारात्मक’ आई है।

नई दिल्लीः  सरकार अगले सप्ताह से चीन और पांच अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों के लिए नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी आगाह किया कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड में उछाल देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर लहर आती भी है तो मौत और अस्पताल में भर्ती का आंकड़ा बेहद कम रहेगा। एक अधिकारी ने कहा, “विगत में, यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी... यह एक प्रवृत्ति रही है।”

सूत्रों ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में, भारत आये 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट ‘सकारात्मक’ आई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो सकने की स्थिति में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को स्थगित करने पर विचार करने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद कोविड दिशानिर्देशों को कड़ा करने का प्रस्ताव और मामलों में वृद्धि को लेकर चेतावनी दी गई है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’में अभी शीतकालीन विराम की अवधि चल रही है और यह तीन जनवरी से फिर से शुरू होगी।

चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने को कहा है।

मामलों में उछाल के बाद सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की बिना किसी क्रम के कोरोना वायरस जांच को अनिवार्य कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड के मामलों में तेजी की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठकें की हैं।

कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने की किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को देश भर के अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ की गई। वहीं, मांडविया ने कहा कि विश्व में कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर देश सतर्कता बरत रहा है और इससे निपटने के लिए तैयार है। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाचीनसिंगापुरथाईलैंडकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम