लाइव न्यूज़ :

COVID-19 case updates: नौ महीने बाद बंगाल में कोविड मरीज की मौत, देश में 19 मई के बाद सबसे अधिक केस, 797 नए रोगी, 24 घंटे में 5 मरीज की मौत, ओडिशा में पांच नए मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 15:45 IST

COVID-19 case updates: देश में इस साल 19 मई के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है।केरल में दो जबकि महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

COVID-19 case updates: देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,091 दर्ज की गई। देश में इस साल 19 मई के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से केरल में दो जबकि महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

इससे पहले देश में 19 मई 2023 को संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी।

वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है।

स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में नौ महीने से अधिक समय के बाद बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि यह मरीज कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। अधिकारी ने बताया, "इस व्यक्ति को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।" राज्य में कोविड से किसी व्यक्ति की मौत अंतिम बार गत 26 मार्च को दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने मृत व्यक्ति के ‘स्वैब’ के नमूने एकत्र किए हैं और उसे जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा है। राज्य में कोविड संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 11 है, जबकि तीन लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महीने सामने आने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 500 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सभी मरीजों में हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं और वे घर पर पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा, ''हमने लोगों पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। हालांकि विशेष रूप से बुजुर्गों और जिन्हें एक से अधिक गंभीर बीमारियां हैं उन्हें सावधान रहने और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।'' मिश्रा ने खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को अपने घरों में बाकी लोगों से खुद को अलग करने और मास्क पहनने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?