लाइव न्यूज़ :

COVID-19 case updates: कोविड संक्रमण के 761 मामले, 12 लोगों की मौत, केरल में कोरोना विस्फोट, 1249 केस, जानें अन्य राज्य का हाल, देखें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2024 17:56 IST

COVID-19 case updates: देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 4334 से घटकर 4423 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले 1249 हैं।छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 मामले हैं।महामारी जब अपने चरम पर थी तो रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे थे।

COVID-19 case updates: भारत में शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 761 मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक जारी किए आंकड़ों के अनुसार,देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 4334 से घटकर 4423 हो गई।

केरल में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले 1249 हैं। उसके बाद कर्नाटक में 1240, महाराष्ट्र में 914, तमिलनाडु में 190, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 मामले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से सर्वाधिक 12 मौतें केरल में दर्ज की गईं। उसके बाद कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत दर्ज की गई।

पांच दिसंबर तक दैनिक संक्रमितों की संख्या दोहरे अंकों में थी, लेकिन ठंड और कोरोना वायरस के नए स्वरूप के आने के बाद इन मामलों में फिर से वृद्धि होनी शुरू हो गयी। 2020 की शुरुआत में आयी महामारी जब अपने चरम पर थी तो रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे थे।

पिछले चार वर्षों में देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। इससे उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड़-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकेरलकर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम