लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Bihar Updates: पटना में दक्षिणी अफ्रीकी वेरिएंट ओमीक्रोन बीए.2, विशेषज्ञों ने कहा-डेल्टा से ज्यादा खतरनाक...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2022 17:45 IST

Covid-19 Bihar Updates: बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20938 है. पिछले 24 घंटों में 151475 नमूनों का परीक्षण किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के 4737 नए मामले सामने आए.संक्रमण से छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी.सबसे अधिक 2566 मामले पटना में सामने आए हैं.

Covid-19 Bihar Updates: कोरोना संक्रमण बिहार में नया म्‍यूटेंट तैयार कर चुका है. पटना में मिले ओमीक्रोन वेरिएंट का जेनेटिक पैटर्न बीए- 2 है. जबकि मुंबई और महाराष्ट्र में बीए-1 पैटर्न है.

दोनों वेरिएंट संक्रामक हैं और तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में इसके प्रसार के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने इसे डेल्टा वेरिएंट से सात गुना ज्यादा संक्रामक बताया है. आइजीआइएमएस की प्रो. नम्रता कुमारी एवं डा. अभय कुमार सिंह ने बताया कि ओमीक्रान वैरिएंट शरीर के स्पाइक प्रोटीन के एस मार्कर को स्किप कर रहा है.

राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के स्पाइक प्रोटीन पर 40-45 म्यूटेशन सामने आए है. पटना के आइजीआइएमएस में कुल 32 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में 27 सैंपल में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी. जिसमें चार सैंपल में डेल्टा वैरिएंट पाया गया था, लेकिन एक सैंपल में वैरिएंट की पहचान ही नहीं हो पाई थी.

बाद में इसका जेनेटिक पैटर्न बीए- 2 पाया गया, जिन अन्य जगहों से बिल्कुल अलग है. डाक्‍टरों का कहना है कि इस मरीज में किसी अन्य म्यूटेशन का संक्रमण है. बिहार में घनी आबादी के कारण इसका संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है. जिस तेजी से यह संक्रमण फैल रहा है, वह एक दिन में संक्रमितों की संख्या मिलने का पिछला सारा रिकॉर्ड तोड सकता है.

बचाव के लिए कोरोना मानकों को अपने व्यवहार में शामिल करना ही सबसे अच्छा उपाय है. पीएमसीएच के वरीय श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके चौधरी ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान डेल्टा से संक्रमित होकर अस्पताल पहुंचने वालों में मृत्युदर आठ से 10 प्रतिशत तक हो गई थी.

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम