लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Vaccine: 15 अगस्त को लॉन्च होगी देश की पहली कोरोना की दवा COVAXIN, जानें कितनी असरदार है, कीमत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 3, 2020 16:13 IST

COVID-19 Vaccine - कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन 15 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है। आईएमसीआर (ICMR) के मानव परीक्षण मंजूरी के बाद 2 जूलाई को दवाई पर काम शुरू किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की पहली दवाई भारत में 15 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। ICMR ने मानव परीक्षण की मंजूरी दे दी थी जिसके बाद 2 जुलाइ से परीक्षण की शुरुआत हो चुकी है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत में कोरोना की वेक्सीन को लेकर उम्मीद काफी बढ़ चुकी है। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा विकसीत COVAXIN को 15 अगस्त लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड-19 का स्वदेशी टीका चिकित्सकीय उपयोग के लिए 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने के मकसद से चुनिंदा चिकित्सकीय संस्थाओं और अस्पतालों से कहा है कि वे भारत बॉयोटेक के सहयोग से विकसित किए जा रहे संभावित टीके COVAXIN को परीक्षण के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज करें।

मौजूदा समय में क्लिनिकल परीक्षण के लिए 12 स्थलों की पहचान की गई है और ICMR ने चिकित्सकीय संस्थाओं एवं प्रमुख जांचकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विषय नामांकन सात जुलाई से पहले शुरू हो जाए। भारत के पहले स्वदेशी संभावित कोविड-19 टीके COVAXIN को डीसीजीआई से मानव परीक्षण की हाल में अनुमति मिली है। COVAXIN को भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है। 

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने 12 स्थलों के प्रमुख जांचकर्ताओं को लिखे पत्र में COVAXIN के देश में विकसित पहला टीका होने को लेकर कहा कि यह शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है जिसकी सरकार उच्चतम स्तर पर निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा है कि सभी क्लिनिकल परीक्षणों के पूरा होने के बाद 15 अगस्त तक टीकों को चिकित्सकीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।  बीबीआईएल इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा है लेकिन अंतिम परिणाम इस परियोजना में शामिल सभी क्लिनिकल परीक्षण स्थलों के सहयोग पर निर्भर करेगा।

मानव परीक्षण की शुरू

2 जुलाई से COVAXIN वैक्सीन का मानव परीक्षण का पहला और दूसरा चरण शुरू किया जा चुका है। ICMR की मंजूरी के बाद 15 अगस्त तक वैक्सीन को बाजार में लाने की बात कही जा रही है। 

COVAXIN वैक्सीन कीमत

फिलहाल इस दवा को मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिली है जिसमें अभी थोड़ा समय लगा सकता है इसलिए अभी तक ओस दवा की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

भारत में कोरोना के आंकड़े

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 20,903 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,25,544 हो गई है, जिनमें से 379 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18,213 हो गई।

(सामाचार एंसेजी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब