लाइव न्यूज़ :

Covaxin emergency use: कोवैक्सीन को अभी नहीं मिली मंजूरी, WHO ने कंपनी से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा, 3 नवंबर को होगा फैसला

By उस्मान | Updated: October 27, 2021 10:41 IST

कोवैक्सीन ने कोरोना के खिलाफ 77.8 प्रतिशत प्रभावशीलता और नए डेल्टा संस्करण के खिलाफ 65.2 प्रतिशत सुरक्षा का प्रदर्शन किया है

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएच ने भारत बायोटेक से ''अतिरिक्त स्पष्टीकरण'' मांगाअंतिम मूल्यांकन के लिए तीन नवंबर को बैठक करेगा संगठनकोवैक्सीन ने कोरोना के खिलाफ 77.8 प्रतिशत प्रभावशीलता दिखाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तकनीकी सलाहकार समूह ने भारत के स्वदेश निर्मित कोविड रोधी टीके 'कोवैक्सीन' (Covaxin) को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल करने के लिए अंतिम ''लाभ-जोखिम मूल्यांकन'' करने के वास्ते भारत बायोटेक से ''अतिरिक्त स्पष्टीकरण'' मांगा। तकनीकी सलाहकार समूह अब अंतिम मूल्यांकन के लिए तीन नवंबर को बैठक करेगा। 

कोवैक्सीन को विकसित करने वाली हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने टीके को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) में शामिल करने के लिए 19 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ को ईओआई (रुचि अभिव्यक्ति) प्रस्तुत की थी। 

भारत बायोटेक लगातार आधार पर डब्ल्यूएचओ को डेटा जमा कर रहा है और 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य निकाय के अनुरोध पर अतिरिक्त जानकारी प्रस्तुत की है।

तकनीकी सलाहकार समूह ने भारत के स्वदेशी टीके को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करने के लिए कोवैक्सीन के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक की। 

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने एक ट्वीट में कहा कि डब्ल्यूएचओ के स्वतंत्र तकनीकी सलाहकार समूह (TAG) ने कोवैक्सीन के वैश्विक उपयोग के लिए अंतिम लाभ-जोखिम मूल्यांकन करने के लिए निर्माता  भारत बायोटेक से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, 'तकनीकी सलाहकार समूह ने बैठक की और फैसला किया कि टीके के वैश्विक उपयोग के मद्देनजर अंतिम लाभ-जोखिम मूल्यांकन के वास्ते निर्माता से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे जाने की जरूरत है।' 

इसने कहा कि समूह को निर्माता से यह स्पष्टीकरण इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना है जिस पर तीन नवंबर को बैठक करने का लक्ष्य है।  

कोवैक्सीन ने रोगसूचक कोरोना के खिलाफ 77.8 प्रतिशत प्रभावशीलता और नए डेल्टा संस्करण के खिलाफ 65.2 प्रतिशत सुरक्षा का प्रदर्शन किया है। जून में, कंपनी ने कहा कि उसने चरण 3 परीक्षणों से कोवैक्सिन प्रभावकारिता का अंतिम विश्लेषण समाप्त कर लिया है।

टॅग्स :कोवाक्सिनWHOकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम