लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस टेस्ट कराने नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, घर के पास ही सैंपल लेगा बूथ, जानें कीमत

By उस्मान | Updated: April 9, 2020 06:10 IST

कई शहरों में कोरोना वायरस की जांच के लिए बूथ की शुरुआत हो चुकी है

Open in App

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इससे निपटने के लिए हर देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। कोरोना से निपटने की तैयारी के बीच देश के कई शहरों में साउथ कोरिया का तर्ज पर कोरोना वायरस की जांच के लिए फोन बूथ शुरू हुए हैं। इसे वॉक-इन सैंपल कियॉस्क (WISK) कहा जा रहा है, जहां जाकर कोई भी सैंपल जमा करा सकता है।  

द न्यूज़ मिनट के अनुसार, यह एक तरह का क्लिनिकल बूथ और सैंपल लेने वाला बूथ है। इस व्यवस्था में ये ध्यान रखा गया है कि सैंपल जांच कराने आए शख्स और स्वास्थ्यकर्मी के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं होगा। इसमें दो तरह के बूथ हैं।

पहले बूथ में व्यक्ति का इतिहास जाना जाएगा यानी यह देखा जाएगा कि वो पिछले दिनों किसी विदेश यात्रा से तो नहीं लौटा है। दूसरे में सामान्य लक्षणों की जांच की जाएगी। अगर व्यक्ति ने कहीं यात्रा की है, तो उसे सैंपल के लिए दूसरे बूथ में भेजा जाएगा।    

ऐसे होती है बूथ पर कोरोना की जांचवॉक-इन सैंपल कियॉस्क एक स्पष्ट और पारदर्शी बूथ है। बूथ के बाहर बैठे लोगों से गले के स्वाब के नमूने लेने के लिए अंदर मेडिकल कर्मी कियोस्क से जुड़े दस्ताने का उपयोग करते हैं। स्वास्थ्यकर्मी को अपने हाथ कियोस्क पर बने दो खोंलों में डालने हैं। 

ये खोल बाहर लटकते दो ग्लव्स से जुड़े हैं। इस तरह स्वास्थ्यकर्मी कियोस्क के बाहर खड़े मरीज को बिना छुए उनके सैंपल को एकत्रित कर सकते हैं। व्यक्ति का सैंपल स्वच्छ वातावरण में लिया जाता है और परीक्षण के लिए भेजा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति का परीक्षण करने के बाद, जिस दस्ताने और कुर्सी पर व्यक्ति बैठा होता है उसे सैनिटाइज कर दिया जाता है।

कहां-कहां पर हैं वॉक-इन सैंपल कियॉस्ककोरोना वायरस की जांच के लिए इस तरह के टेस्टिंग बूथ फिलहाल केरल तमिलनाडु के तिरुपुर, केरल के एर्नाकुलम, झारखंड के चाईबासा, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुरू किये गए हैं। 

पीपीई से सस्ता और कारगर है बूथवॉक-इन सैंपल कियॉस्क से एक साथ बड़ी आबादी में संक्रमण का टेस्ट करने में मदद मिल सकती है। फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर को गाड़ी में माउंट करके अलग-अलग कॉलोनी में भी ले जाया जा सकता है। यह तरीका इंफेक्शन से सुरक्षा के तौर पर भी काफी कारगर साबित होगा। 

बताया जा रहा है कि पीपीई किट की तुलना में इसकी लागत भी काफी कम है। यह राज्य में पीपीई किट की कमी को भी दूर करेगा। इसके चैंबर में बैठे कर कर्मी संदिग्ध का सैम्पल ले सकेंगे। इस तरह के किट देश के हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित जगहों के लिए काफी कारगर होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब