लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वैज्ञानिकों का दावा, वायरस को शरीर में घुसने से रोक सकता है ये खास मास्क

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:08 IST

ये मास्क उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहद जरूरी है जिन्हें मरीजों के गले में श्वसन नली डालने जैसा नाजुक काम करना पड़ता है। '

Open in App

एन 95 मास्क के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि वे हवा में मौजूद बेहद मामूली कणों को भी रोकने में 95 फीसदी तक कारगार हैं और ऐसे में इन मास्क को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बचाकर रखा जाना चाहिए।

एक अध्ययन में कहा गया है कि एन-95 मास्क उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहद जरूरी है जिन्हें मरीजों के गले में श्वसन नली डालने जैसा नाजुक काम करना पड़ता है। ' इन्फ्लुएंजा एंड अदर रेस्पीरेट्री वायरसेज' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह बात कही गई है।

अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने 1990 से पिछले महीने तक इस्तेमाल में लाए गए मास्क पर हुए चार नैदानिक परीक्षणों की व्यवस्थित समीक्षा की। समीक्षा में पता चला ये मास्क वायरल की चपेट में आने या श्वसन संबंधी रोग को बढ़ने से रोकते हैं। समीक्षा में कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक भी शामिल थे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कसकर लगाए गए एन-95 मास्क हवा में फैले सूक्ष्म कणों को मानव शरीर के भीतर जाने से रोकते हैं और कोविड-19 मरीजों के गले में सांस की नली डालने में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों के लिये ये मास्क सबसे कारगर हैं।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि रोगी के लगे में सांस की नली डालते वक्त इसका खास ख्याल रखा जाना चाहिये। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में पैथोलॉजी एंड मॉलिक्यूलर मेडिसिन के प्रोफेसर मार्क लोएब ने कहा, ''राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों में सर्वसम्मति से अनुशंसा की गई है कि एयरोसोल प्रक्रिया के दौरान एन-95 लगाए जाने चाहिये।"  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम