लाइव न्यूज़ :

Covid-19 tip: फेस्टिव सीजन में बिल्कुल भी मत करना ये 5 गलतियां, वरना कोरोना का मरीज बनने से कोई नहीं रोक सकता

By उस्मान | Updated: November 4, 2020 09:46 IST

कोरोना वायरस से बचने के उपाय : त्योहार के सीजन में इस बार होश से काम लें वरना मुसीबत में पड़ सकती है जान

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब तक 8,312,947 लोग संक्रमित कोरोना से अब तक 123,650 लोगों की मौत नियमों का उलंघन आपको खतरे में डाल सकता है

कोरोना वायरस का प्रकोप बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देश में अब तक 8,312,947 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 123,650 लोगों की मौत हो गई है। 

विशेषज्ञों ने चेतावनी दे है कि फेस्टिव सीजन में कोरोना वायरस और ज्यादा तबाही मचा सकता है। देखा गया है कि फेस्टिव सीजन शुरू होते ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। कोरोना के खिलाफ जारी दिशा-निर्देशों का खूब उलंघन हो रहा है। 

इस बीच करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि अगर इस दौरान कोरोना के खिलाफ नियमों का पालन नहीं किया गया तो यह वायरस बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर सकता है।

अगर आपने आने वाली किसी भी पर्व के लिए शॉपिंग का मन बना लिया है, तो एक बार अपने फैसले पर गौर कर लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आपका उत्सव, मातम में तब्दील न हो जाए। 

हम आपको कुछ ऐसे काम बता रहे हैं, जिन्हें आपको फेस्टिव सीजन में करने से बचना चाहिए, वरना आपको और आपके पूरे परिवार को कोरोना का मरीज बनने से कोई नहीं रोक सकता। 

शॉपिंग से बचेंहमारी यही सलाह है कि इस बार आपको शॉपिंग करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे कि कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है और ऐसे में पूरी संभावना है कि बाजार की चीजों के जरिये कोरोना वायरस आपके घर पहुंच सकता है। अगर आप शॉपिंग के लिए जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि खरीदे गए सामन को घर लाकर अच्छी तरफ साफ कर लें और बाजार में भीड़ करने से बचें।

बाजार में भीड़ से बचेंपिछले दिनों देखा गया है कि लोग कोरोना की परवाह किये बिना झुंड बनाकर बाजार पहुंचने लगे हैं जोकि बहुत ज्यादा खतरनाक है। हमारी सलाह यही है कि इस बार आप फालतू का सामान खरीदने से बचें और बाजार में भीड़ न करें। ध्यान रहे कि सामजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि अब यह वायरस छह नहीं बल्कि 18 फुट तक हवा में फैल रहा है।

धार्मिक स्थलों पर जाने से बचें बंदा अपने खुदा की इबादत किसी भी समय और कहीं भी कर सकता है। इसके लिए मस्जिद जाने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई मामले देखने को मिले जब लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धार्मिक स्थलों पर इकठ्ठा नजर आये। कोशिश करें कि फिलहाल घरों में ही रहकर पूजा पाठ करें।

रिश्तेदारों से मिलने-जुलने से बचेंजाहिर है त्यौहार के सीजन में लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते हैं. लेकिन इस बार ऐसा करने से बचें। इस बात को सभी जानते हैं कि यह वायरस व्यक्ति से व्यक्ति में फैलता है। इसलिए अगर आपको बधाई देनी है, तो सोशल प्लेटफोर्म का इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी के घर बधाई देने न जायें। 

उपहारों का लेन-देन न करेंफेस्टिव सीजन में लोग परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों में उपहार बांटते हैं। लेकिन इस बार आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। कोशिश करें के एक-दूसरे के घर न जाएं और न ही कुछ सामान कहीं वितरण करें। अगर कहीं जा भी रहे हैं, तो मास्क और ग्लव्स पहनें और सामान को लाने-ले जाने के बाद अच्छी तरह साफ करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोविड-19 इंडियादिवालीमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?