लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन के मुकाबले इस देश में चार गुना तेजी से लोगों की जान ले रहा है कोरोना वायरस

By उस्मान | Updated: February 26, 2020 11:06 IST

Coronavirus से अब तक लगभग 2700 लोगों की मौत हो गई है और 80,000 से ज्यादा लोग अभी भी संक्रमित हैं

Open in App

चीन का घातक कोरोना वायरस अब दूसरे देशों में भी तेजी से तबाही मचा रहा है। चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में ईरान और साउथ कोरिया है। बताया जा रहा है कि इरान में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। एनबीसी न्यूज़ के अनुसार, ईरान में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर की रिपोर्ट लगभग 16 प्रतिशत बताई गई है, जिसने अन्य देशों की दर को पार कर दिया है। 

worldometers की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान में मृत्यु दर 4.9%, हुबेई प्रांत में मृत्यु दर 3.1%, दुनियाभर में मृत्यु दर 2.1% थी और अन्य प्रांतों में मृत्यु दर 0.16% है.  इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक लगभग 2700 लोगों की मौत हो गई है और 80,000 से ज्यादा लोग अभी भी संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से चीन में 2,663 मौतें हुई हैं और यहां कुल 77,658 पुष्ट मामले हैं।

ईरान में घातक कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हो गई है और इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 पर पहुंच गई है। इसके बाद से ही देश सीओवीआईडी19 से निपटने का प्रयास कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि मरकाजी प्रांत में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। और एक अन्य व्यक्ति का अल्बोर्ज प्रांत में इलाज चल रहा था। 

रिपोर्ट में सावेह सिटी मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख अब्बास निक्रावेश के हवाले से कहा गया कि इनमें से एक 87 वर्षीय एक महिला थी जो कई बीमारियों से पीड़ित थी और दो दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। समाचार समिति के अनुसार अल्बोर्ज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। ईरान ने अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 95 मामलों की पुष्टि की है।  

ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री नये कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार अलीरज़ा वहाबजादेह ने एक ट्वीट में कहा, 'उप स्वास्थ्य मंत्री इराज हरीची की कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव पाई गई है।' हरीची को अक्सर खांसी रहती थी और सोमवार को सरकारी प्रवक्ता अली रबी के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्हें पसीना भी आता हुआ दिखाई दिया था।  

कोरोना वायरस के चलते स्पेन के टेनीरिफ में सैकड़ों पर्यटक होटल में फंसेकोरोना वायरस के संदिग्ध मामले में इटली के एक पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सैकड़ों लोग टेनीरिफ के एक होटल में फंस गए हैं और उनके बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है। 

केनेरी द्वीप समूह के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में बताया है । स्वास्थ्य प्राधिकरण की प्रवक्ता वेरोनिका मार्टिन ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से होटल के सैकड़ों ग्राहकों की जांच की जा रही है लेकिन अभी उन्हें पृथक तौर पर नहीं रखा गया है । उन्होंने पुष्टि की है कि टेनीरिफ में छुट्टी मनाने के लिए पर्यटक इसी होटल में ठहरा था।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सईरानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम