लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दिल्ली में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले, 407 लोगों की मौत

By उस्मान | Updated: May 3, 2021 07:37 IST

इससे पहले दिल्ली में शनिवार कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा 412 मरीजों की मौत हुई थी

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशतदिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले आए तथा 407 लोगों की मौत हो गयी। वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 71,997 नमूनों की जांच की गयी। दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं।

बुलेटिन के मुताबिक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 49,633 खुराकें दी गयी। इनमें से 28,775 लोगों को पहली खुराक और 20,858 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 42,098 हो गयी है जो एक दिन पहले 39,556 थी।  

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,219 नए मामले सामने आए जबकि एक ही दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 412 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 375 मरीजों की मौत हुई थी जबकि बृहस्पतिवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381 और सोमवार को 380 मरीजों की जान गई थी। 

शहर में पिछले 24 घंटे में 79,780 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 96,747 मरीज उपचाराधीन हैं।  

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?