लाइव न्यूज़ :

COVID or BLACK FUNGUS: देश में कोरोना के मामले 2.75 करोड़ पार, ब्लैक फंगस के मामले 12 हजार के करीब

By उस्मान | Updated: May 28, 2021 11:42 IST

कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट आई है लेकिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के मामलों में मामूली गिरावट आई है लेकिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं कई राज्यों में ब्लैक फंगस महामारी घोषितकोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी

भारत में इस महीने दूसरी बार 24 घंटे में दो लाख से कम 1,86,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,75,55,457 हो गई। देश में 44 दिन बाद कोविड-19 के इतने कम नए मामले सामने आए हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 3,660 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,18,895 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 33,90,39,861 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,70,508 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दर भी कम होकर नौ प्रतिशत हो गई थी। पिछले चार दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 10.42 प्रतिशत हो गई है। 

मंत्रालय के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 23,43,152 हो गई है, जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2,48,93,410 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 90.34 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत है। 

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। व 

ब्लैक फंगस अपडेटकोरोना वायरस के बीच ब्लैक फंगस कहर बरपा रहा है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के 11,717 मामले हो गए हैं जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी राज्यों को ब्लैक फंगस संक्रमण को महामारी घोषित करने और सभी मामलों की रिपोर्ट करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में यह बीमारी एक नई चुनौती बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में अब तक 2,770 मामले सामने आए हैं। गुजरात ने 2,859 मामले और आंध्र प्रदेश में 768 मामले दर्ज किए हैं।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाब्लैक फंगसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब