लाइव न्यूज़ :

Corona virus infection: कोविड को लेकर अलर्ट, दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाएं को लेकर 104 करोड़ रुपये आवंटित, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2022 11:49 IST

Corona virus infection: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पतालों के निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में धनराशि को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसंभावित मामलों की तैयारियों को तेज करने का निर्देश दिया है।वैश्विक स्तर पर कोविड मामलों में वृद्धि सभी के लिए चिंता का विषय है।दिल्ली के अस्पतालों को पहले से तैयारी करने और सतर्क रहने को कहा गया है।

नई दिल्लीः चीन और जापान सहित दुनिया के कई देश में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हैं। भारत सरकार ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। कोविड मामलों में वैश्विक उछाल के बाद, दिल्ली सरकार ने अपने सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया है और उन्हें भविष्य में रिपोर्ट किए जाने वाले संभावित मामलों की तैयारियों को तेज करने का निर्देश दिया है।

सरकार ने सामान्य दवाओं की खरीद और किसी भी कोविड आपात स्थिति की तैयारी के लिए सरकारी अस्पतालों के लिए 104 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पतालों के निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में धनराशि को मंजूरी दी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों को शाम तक बिस्तर, वेंटिलेटर, आईसीयू, मानव संसाधन, ऑक्सीजन संयंत्र और चिकित्सा उपकरणों का विवरण स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करने का निर्देश दिया। सिसोदिया के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘वैश्विक स्तर पर कोविड मामलों में वृद्धि सभी के लिए चिंता का विषय है।

दिल्ली के अस्पतालों को पहले से तैयारी करने और सतर्क रहने को कहा गया है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘सरकारी अस्पतालों में किसी भी दवा की कमी न हो और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें, इसके लिए 104 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्णय के मद्देनजर मंगलवार को अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित किया जाएगा ताकि कोविड-19 से जुड़ी किसी भी घटना से निपटने के लिए उनकी तैयारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार के पोर्टल पर मंगलवार से जनता के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की उपलब्धता संबंधी जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड जांच में भी वृद्धि की जा सकती है। फिलहाल, शहर में रोजाना 2,500 से 3,000 नमूनों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामनीष सिसोदियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम