लाइव न्यूज़ :

Corona ke naye lakshan: कोरोना के 7 नए लक्षण मिले, जानिये मौजूदा लक्षणों से कैसे अलग हैं, बचाव के तरीके

By उस्मान | Updated: February 8, 2021 11:53 IST

कोरोना वायरस के नए लक्षण : अब सिर्फ बुखार या खांसी कोरोना के लक्षण नहीं रहे हैं, मरीजों में अब अलग लक्षण भी दिख रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देअब सिर्फ बुखार या खांसी नहीं कोरोना वायरस के लक्षणलक्षण महसूस होने पर जांच जरूरीकोरोना संबंधी नियमों का पालन जरूरी

कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इसके लक्षणों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब सिर्फ बुखार, सूखी खांसी या थकान इसके लक्षण नहीं रह गए हैं। कोरोना के ऐसे कई नए लक्षण पाए गए हैं जिन्हें अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। सबसे बड़ी इन लक्षणों को समझ पाना मुश्किल होता है क्योंकि यह कई बीमारियों में भी पाए जाते हैं। 

कोरोना वायरस के आम लक्षण

कोविड-19 के तीन सबसे आम लक्षण बुखार, लगातार खांसी और गंध या स्वाद की भावना में कमी है। हम आपको कोरोना के कुछ ऐसे नए लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पहचानकर आपको सही समय पर बचाव या इलाज कराने में मदद मिल सकती है। 

कोरोना वायरस के नए लक्षण क्या हैं

कोरोना के इलाज के लिए सबसे पहले समय पर इसके लक्षणों कप पहचानना बहुत जरूरी है। कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी या फ्लू की तरह हैं जिन्हें लोग आसानी से नहीं समझ पाते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बुखार करीब एक हफ्ते तक रहता है और कम नहीं हो रहा, तो कोरोना का लक्षण है। 

इसी तरह लगातार सूखी खांसी होना भी कोरोना का दूसरा लक्षण है। सबसे बड़ी बात कई एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि बुखार या खांसी के लक्षण हल्के ही क्यों न हो, आपको तुरंत टेस्ट कराना चाहिए। 

वारिंगटन, चेशायर, यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस के सात नए लक्षणों की पहचान की है। इन लक्षणों के महसूस होने पर आपको तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए। कोरोना के ये नए लक्षण हैं- 

- गले में खराश - मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्द- दस्त- आंख आना-सिरदर्द- त्वचा पर लाल चकत्ते- हाथ या पैर की उंगलियों पर दाने या फफोले

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वारिंगटन के सार्वजनिक स्वास्थ्य के निदेशक थारा राज का मानना है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब एक व्यक्ति में कोरोना के आम लक्षणों के साथ इस तरह के लक्षण भी देखने को मिले। इस तरह के लक्षणों को समझकर लोगों का टेस्ट किया गया जिससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिली। 

कोरोना के लक्षण महसूस होने पर क्या करें

कोरोना वायरस के लक्षण आम सर्दी या अन्य एलर्जी के लक्षणों से मिलते-जुलते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि जैसे ही आप घातक वायरस के किसी भी लक्षण को महसूस करें, तो आप अपनी जांच करा लें। जब तक आपको अपनी रिपोर्ट नहीं मिल जाती, तब तक आप खुद को अलग कर लें, ताकि वायरस का प्रसार न हो।

जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी भी व्यक्ति से से मिलें और कहीं भी जाने से बचें। यदि पॉजिटिव हैं और हल्के लक्षण हैं, तो आप घर पर इसका इलाज कर सकते हैं।

ज्यादा बुखार होने के मामले में बहुत सारे तरल पदार्थ पीना याद रखें और पर्याप्त मात्रा में आराम करें। अगर लक्षण बदतर हो रहे हैं या गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है, तो चिकित्सा सहायता लेने तुरंत अस्पताल जाएं।

कोरोना से बचाव कैसे करें

रोकथाम इलाज से बेहतर है और इसलिए बीमार होने से बचें। इसके लिए सभी एहतियाती उपायों को अपनाएं। सार्वजनिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपने मास्क पहनें।

अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और बार-बार छूने वाली सतहों को कीटाणुरहित करें ताकि वायरस के प्रसार को सीमित किया जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब