लाइव न्यूज़ :

देश में फिर से कोरोना ने दी दस्तक; 24 घंटे में 3,016 नए मामले, दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री की आपात बैठक

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2023 16:39 IST

देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में करीब 3,016 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े पिछले 24 घंटों में करीब 3,016 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना से दो लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर रफ्तार देखने को मिल रही है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,016 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। ये लगभग 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

यह लगभग 6 महीनों में दर्ज किए गए उच्चतम दैनिक कोविड मामले हैं, जिसमें सक्रिय केसलोड बढ़कर 13,509 हो गया है। वहीं, कोरोना से देशभर में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। 24 घंटों के अंतराल में दिल्ली में दो, महाराष्ट्र में तीन और हिमाचल प्रदेश में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई है। 

दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक 

इस बीच राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 300 अंक तक चढ़ने के एक दिन बाद आए हैं, जबकि पॉजिटिवी रेट 13.89 प्रतिशत तक चढ़ गई है। विभाग ने सूचना दी कोरोना से राजधानी में दो मौतें दर्ज की गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस  के एक्टिव केसों में छह महीने बाद पहली बार मरीजों की संख्या 300 से के पार गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल संक्रमण दर भी बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई है। 

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी बैठक के दौरान लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते लोग मास्क जरूर लगाए। हालांकि उनका कहना है कि बढ़ रहे संक्रमण की आंकड़ों को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है और हमने एडवाइजरी जारी की है जो लोग भी लक्षण वाले हैं, यानी जिन लोगों में इनफ्लुएंजा के लक्षण है वो मास्क जरूर पहनें। 

भारद्वाज का कहना है कि जो लोग भी अस्पताल में जा रहे हैं वह सावधानी के लिए मास्क जरूर पहनकर जाए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम