लाइव न्यूज़ :

Eye Flu: देश भर में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू का इंफेक्शन, एक्सपर्ट्स से जानें बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: July 26, 2023 08:12 IST

आई फ्लू पर बोलते हुए जोधपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ अरविंद चौहान ने कहा है कि "इसके मुख्य लक्षण- आंखें लाल रहना, आंखों में पानी आना, आंखों में चुभन होना, सूजन आना और सुबह-सुबह आंखें नहीं खुलना है।"

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में इसके केस बढ़े है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि यह अपने आप कुछ दिनों में ठीक हो जाता है फिर भी सावधानी बरतें।

नई दिल्ली: बरसात के सीजन में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान में इसके केस लगातार बढ़ रहे है। आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना,आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि क्या है आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस और क्या है इसके लक्षण, यही नहीं आज के इस लेख में हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस को लेकर जानकारों का क्या कहना है। 

आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस के लक्षण (Eye Flu Symptoms)

आमतौर पर जिन लोगों को आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस होती है उनकी आंखे लाल और पिंक हो जाती है। यही नहीं उनकी आंखों में खुजली की भी समस्या होती है। इसके साथ उनकी आंखों से पानी भी गिरता है और उसमें सूजन भी हो जाता है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स

आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस को लेकर जरूरी सलाह देते हुए राजस्थान के जोधपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ अरविंद चौहान ने बताया कि "आई फ्लू एक सामान्य वायरल संक्रमण है। ये इसी नमी के मौसम में फैलता है। पिछले चार पांच दिनों से ओपीडी में इसके मामले ज्यादा आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है ये दो तीन दिन में अपने आप ठीक हो जाता है।"

उनके अनुसार, "अगर ये दो तीन दिन में ठीक नहीं होता तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। इसके मुख्य लक्षण- आंखें लाल रहना, आंखों में पानी आना, आंखों में चुभन होना, सूजन आना और सुबह-सुबह आंखें नहीं खुलना है।" 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सराजस्थानNew Delhiपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम