लोहे और पीतल के मुकाबले तांबे और स्टील का बर्तन होता है सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, जानें कौन धातु वाले बर्तन है हेल्थ के लिए अच्छा और क्यों?

By आजाद खान | Published: June 16, 2022 04:44 PM2022-06-16T16:44:47+5:302022-06-16T16:53:11+5:30

जानकारों की माने तो इस तरीके के बर्तन के इस्तेमाल पर आपका सेहत का अच्छा या खराब होने निर्भर करता है।

Compared to iron brass copper and steel utensils very beneficial for sehat ke fayde wale bartan health tips in hindi | लोहे और पीतल के मुकाबले तांबे और स्टील का बर्तन होता है सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, जानें कौन धातु वाले बर्तन है हेल्थ के लिए अच्छा और क्यों?

लोहे और पीतल के मुकाबले तांबे और स्टील का बर्तन होता है सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, जानें कौन धातु वाले बर्तन है हेल्थ के लिए अच्छा और क्यों?

Highlightsआपके खाना पकाने और खाने वाले बर्तन पर भी आपका हेल्थ निर्भर करता है। धातु वाले बर्तन में खाना पकाने और खाने से बॉडी फिट और फाइन रहती है।कई धातु के बर्तन आपके सेहत के लिए अच्छे तो कई खराब भी होते है।

Utensils Good for Health: बर्तन और सेहत का आपस में क्या मेल है। जी हां मेल है, जानकारों की माने तो हमारे खाना बनाने और खाने वाले बर्तन हमारे हेल्थ के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार होते है। अगर आप उन बर्तन में खाते है जिसमें खाने से शरीर को फायदा मिलता है तो यह सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन जब आप किसी भी बर्तन में खाना बना या खा लेते है तो ऐसे में इससे हमारे शरीर पर भी असर पड़ सकता है। 

मेड लाइन प्‍लस के मुताबिक, जो बर्तन हमारे पूर्वज इस्तेमाल करते थे चाहे खाना बनाने या खाना को खाने के लिए, वह बर्तन हमारे हेल्थ के लिए गुणकारी माना गया है। तो इससे यह साबित होता है कि कहीं न कहीं बर्तन हमारे सेहत को लेकर एक अहम रोल अदा करता है। ऐसे में आइए जानते है कि कौन सा बर्तन हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है और किन बर्तनों से हमें दूर रहना चाहिए। 

1. तांबे का बर्तन है लाभकारी (Copper Utensils)

आपको बता दें कि तांबे में  एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाने के कारण यह हमारी इम्‍यूनिटी को बढ़ाता है जिससे हम फिट और फाइन दिखते है। यही नहीं अगर आप तांबे के गिलास या जग में पानी पीते है तो इससे आपका पाचन बेहतर होगा और अगर आपको किसी तरह का घाव भी होगा तो वह भी जल्दी ठीक हो जाएगा। 

मेडलाइनप्‍लस के अनुसार, इसके बर्तन में आप खाना भी बना सकते है लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए वरना डायरिया, नॉजिया या चक्‍कर आने जैसी समस्‍या भी हो सकती है। 

2. स्टील के बर्तन भी होते है फायदेमंद (Steel Utensils)

स्टील को एक सबसे उचित धातु माना जाता है जिसमें आप खाना पकाने से लेकर खाना खा भी सकते है। इस धातु में नॉन-रिएक्टिव गुण होते है जिससे आप कुछ भी इन पर पका और खा सकते है। स्टील के बर्तन को आम तौर पर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

3. पीतल के बर्तन को सावधानी से करें इस्‍तेमाल (Brass Utensils)

पीतल की बर्तन में खाना नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इससे खाने में रिएक्शन पैदा हो सकता है। जब कभी भी आप पीतल की बर्तन में खाना बनाते है तो ऐसे में जब धातु गर्म होता है तो वह नमक व एसिडिक फूड्स के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है जिससे आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपको इस्तेमाल करना है तो आप इसके गिलास और प्लेट को इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपका इम्‍यूनिटी भी मजबूत रहता है। 

4. लोहे के बर्तन इस्‍तेमाल के लायक है और नहीं भी (Iron Utensils)

लोहे के बर्तन को भी आप खाना बनाने और खाना खाने में इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इस पर कुछ चीजों को बनाने में परहेज करना चाहिए जैसे सांभर, रसम आदि। अगर आप इन चीजों को इस पर बनाते है तो इसमें हो सकता है कि रिएक्शन हो जाए और आपके खाने का स्वाद और सेहत दोनों खराब हो जाए। ये सब्जी भी काली कर देती है इसलिए समझबूझ कर इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Compared to iron brass copper and steel utensils very beneficial for sehat ke fayde wale bartan health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे