लाइव न्यूज़ :

लिवर की बीमारियों को ठीक करने में मदद करती है कॉफी, जानें कब और कैसे करना चाहिए इसका सेवन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2024 13:14 IST

अगर आप लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कॉफी को शामिल करें। 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है।अगर आप सुबह उठकर कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर स्वस्थ रहता है।कॉफी पीने से लिवर की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। 

ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। लेकिन अगर आप सुबह उठकर कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर स्वस्थ रहता है। कॉफी पीने से लिवर की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। 

कई अध्ययनों से पता चला है कि अगर आप सीमित मात्रा में ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कॉफी लिवर की जटिलताओं को कम करने में मदद करती है। कॉफी पीने से फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। कई अध्ययनों में कहा गया है कि कॉफी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में मदद करती है। 

दिल से जुड़ी, न्यूरोलॉजिकल और डायबिटीज जैसी समस्याओं के लिए कॉफी पीना फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी कॉफी पीनी चाहिए।

प्रतिदिन कितनी कॉफी पीनी चाहिए?

डॉक्टरों के मुताबिक आप दिन में 2-3 कप कॉफी पी सकते हैं। ब्लैक कॉफी को लीवर के लिए अधिक प्रभावी माना जाता है। हालाँकि, कॉफी की यह मात्रा आपके स्वास्थ्य और विभिन्न स्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकती है। 

लिवर के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है?

डॉक्टर भी कहते हैं कि कॉफी पीने से लिवर स्वस्थ रहता है। रोजाना 2 कप कॉफी पीने से लिवर की बीमारियों को कम किया जा सकता है। ब्लैक कॉफी खासतौर पर लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर के खतरे को कम करती है। शोध में कहा गया है कि कॉफी पीने से क्रोनिक लीवर रोग का खतरा 71 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

कॉफी पीने के अन्य फायदे

कॉफी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। कॉफी पीने से अवसाद का खतरा कम हो सकता है। कॉफी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :कॅाफीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब